एक्सप्लोरर

Stock Market: खुलते ही सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा गिरा, निफ्टी 8400 के नीचे फिसला

Stock Market: घरेलू शेयर बाजारों की आज शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई है. कोरोना वायरस के असर के चलते बाजार तेजी पर नहीं टिक पा रहे हैं.

नई दिल्लीः आज एशियाई बाजारों में दिखी गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी देखा गया और शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों की जबरदस्त कमजोरी का असर आज भारत के स्टॉक मार्केट पर देखा गया. भारतीय बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला है. आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार की कमजोरी के साथ ही शुरुआत हुई.

बाजार कैसे खुला बाजार में आज बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत हुई और सेंसेक्स में शुरुआत में 950 अंकों की गिरावट देखी गई. शुरुआत में ही सेंसेक्स-निफ्टी में 3-3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है. बाजार खुलने के 5 मिनट के भीतर सेंसेक्स 951.66 अंक  यानी 3.19 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,863 पर कारोबार कर रहा था और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 271.65 अंक यानी 3.14 फीसदी की गिरावट के साथ 8,388 पर कारोबार कर रहा था.

प्री-ओपन में बाजार प्री-ओपन सेशन में बाजार में जोरदार गिरावट देखी जा रही थी और सेंसेक्स में 150 अंकों की गिरावट के साथ 29500 के आसपास कारोबार हो रहा था. इसके अलावा निफ्टी 350 अंकों की जबरदस्त गिरावट के साथ 8400 के नीचे फिसल गया था. इसके आधार पर साफ था कि भारतीय बाजारों की गिराट के साथ ही शुरुआत होगी.

एशियाई बाजारों का हाल एशियाई बाजारों में आज जोरदार गिरावट दर्ज की गई. जापान का निक्केई 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. इसके अलावा हैंगसेंग, कोस्पी, और ताइवान इंडेक्स भी नीचे ही थे.

33 पैसे कमजोर खुला रुपया आज के कारोबार में रुपया 33 पैसे की गिरावट के साथ खुला. शुक्रवार को रुपया 74.85 पर बंद हुआ था जबकि आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 75.18 पर खुला यानी इसमें 33 पैसे की कमजोरी रही.

शुक्रवार को कैसे बंद हुआ था भारतीय बाजार शुक्रवार को शेयर बाजार में शुरुआत तो तेजी के साथ हुई थी लेकिन आरबीआई के एलानों के बाद बाजार को जो तेजी मिलनी थी वो आई नहीं और बाजार बंद होते होते गिरावट के लाल निशान के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स में 131.18 अंक की गिरावट के साथ 29815.59 पर कारोबार बंद हुआ और निफ्टी को 18.80 अंकों की तेजी के साथ 8660.25 पर बंद होते हुए देखा गया.

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण यूएस मार्केट शुक्रवार को बेतहाशा गिरा और डाओ इंडेक्स में 915 अंकों से ज्यादा की गिरावट रही और ये अमेरिकी बाजार 4 फीसदी से ज्यादा टूटे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी
5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी
खूब कमा रहीं कम पढ़ी लिखी महिलाएं, 10 से 20 करोड़ पहुंचा फीमेल रोजगार- रिपोर्ट
खूब कमा रहीं कम पढ़ी लिखी महिलाएं, 10 से 20 करोड़ पहुंचा फीमेल रोजगार- रिपोर्ट
RBI ने किस चीज पर बढ़ा दिया ब्याज? सालाना 7.26% मिलेगा रिटर्न
RBI ने किस चीज पर बढ़ा दिया ब्याज? सालाना 7.26% मिलेगा रिटर्न
अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक
अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget