एक्सप्लोरर

बाजार में शानदार उछालः सेंसेक्स 1200 अंक ऊपर, निफ्टी 300 अंक चढ़कर 9500 के पार

बाजार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई है. सेंसेक्स में शुरुआत में ही 1200 अंकों से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है.

नई दिल्लीः कल रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए बेहद बड़े आर्थिक पैकेज का एलान किया और इसे सरकार के अभी तक के कुल प्रयासों के तहत देखा जाए तो ये सारा मिलाकर 20 लाख करोड़ रुपये का होगा. ये देश की जीडीपी के कुल 10 फीसदी के बराबर होगा. इस खबर के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार उछाल देखने को मिल रहा है. शुरुआती प्री ओपन ट्रेड में सेंसेक्स एक समय 1600 अंकों से ज्यादा और निफ्टी 468 अंक ऊपर कारोबार कर रहा था.

कैसे खुला बाजार सेंसेक्स करीब 1200 अंकों के उछाल के साथ शुरुआत में दिखा और शुरुआती ट्रेड में सेंसेक्स 962.06 अंक यानी 3.07 फीसदी की बढ़त के साथ 32,333.18 पर कारोबार कर रहा था. शुरुआती ट्रेड में एनएसई का निफ्टी 315.85 अंकों की उछाल के साथ 3.43 फीसदी ऊपर 9512 के ऊपर कारोबार कर रहा था.

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल आज हैवीवेट्स के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 3.10 फीसदी की उछाल पर कारोबार कर रहा है और बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 2.27 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दिखा रहा है और ऊपरी स्तरों पर कारोबार कर रहा है.

निफ्टी में जबरदस्त तेजी निफ्टी में जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और इसके 50 में से 49 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार हो रहा है. गिरने वाले शेयरों में सिर्फ नेस्ले 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयर निफ्टी के चढ़ने वाले शेयर देखें तो वेदांता 10 फीसदी की जबरदस्त तेजी पर है और आईसीआईसीआई बैंक 8 फीसदी की उछाल पर कारोबार कर रहा है. मारुति में 7.12 फीसदी की तेजी देखी जा रही है और इंडसइंड बैंक में 6.76 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. एक्सिस बैंक में 6.48 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है.

प्री-ओपन में बाजार प्री-ओपन बाजार में आज शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स में 1500 अंकों के उछाल के साथ 32871 पर ट्रेड देखा जा रहा था और निफ्टी में 468.70 अंकों के उछाल के साथ 9665.25 पर कारोबार देखा जा रहा था.

कल कैसे बंद हुआ था बाजार बाजार की गिरावट में कल सेंसेक्स 190.10 अंक यानी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 31,371 पर जाकर बंद हुआ था. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 42.65 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 9196.55 पर जाकर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें

वेदांता को निजी कंपनी बनायेंगे अनिल अग्रवाल-डीलिस्ट कराने की तैयारी, दो दिन में शेयर 15 फीसदी से ज्यादा उछला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Today: गैस सिलेंडर के ताजा रेट जारी, बुकिंग से पहले जान लें आपके शहर में आज कितनी है कीमत
LPG Price Today: गैस सिलेंडर के ताजा रेट जारी, बुकिंग से पहले जान लें आपके शहर में आज कितनी है कीमत
Petrol- Diesel Price Today: 5 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज सस्ता हुआ या फिर नहीं बदले दाम
Petrol- Diesel Price Today: 5 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज सस्ता हुआ या फिर नहीं बदले दाम
Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
Embed widget