एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: सेंसेक्स 676 अंक टूटकर 58360 पर, Nifty 200 पॉइंट गिरकर 17400 तक आया

Stock Market Opening:  शेयर बाजार में आज फिर बड़ी गिरावट देखी जा रही है और सेंसेक्स 676 अंक टूटकर 58,500 के नीचे आ चुका है. निफ्टी भी 200 अंक से ज्यादा फिसलकर 17400 के लेवल पर आ गया है.

Stock Market Opening: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज शेयर बाजार (Stock Market) में थोड़ी तेजी देखी जा रही है. आज की शेयर बाजार की ओपनिंग में निफ्टी (Nifty) 17575 के लेवल पर खुला है. बीते हफ्ते शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई और 5 ट्रेडिंग सेशन (Trading Session) में से चार में तेज गिरावट के साथ कारोबार देखा गया था. 

सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर बाजार का हाल
आज सुबह बाजार खुलने के 90 मिनट के भीतर बाजार में गिरावट बहुत तेजी से बढ़ती दिख रही है और सेंसेक्स 676.78 अंक यानी 1.15 फीसदी की गिरावट के बाद 58,360 पर आ गया है. वहीं निफ्टी में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट है. निफ्टी 207.55 अंक यानी 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 17,409.60 पर कारोबार करता दिख रहा है. 

बाजार में पौने सात सौ अंकों की गिरावट का कारण कोरोना का बढ़ता फैलाव भी है. कल कोरोना के बढ़ते केस की बात करें ये 3 लाख से ज्यादा आए हैं जिसके चलते कई गतिविधियों पर पाबंदी लगने के डर से बाजार सहम गए हैं. वैश्विक तौर पर भी पाबंदियों के लगने की संभावना बढ़ रही है तो इससे एफआईआई भी बाजारों से अपना निवेश निकाल रहे हैं. 

कैसे खुला बाजार
आज के कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स में 144.25 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के बाद 58,892.93 पर कारोबार के लेवल देखे जा रहे थे. इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी 17575 पर खुलने के बाद ओपनिंग के शुरुआती मिनटों में ही 69.30 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 17,547.85 पर ट्रेड कर रहा है.

Nifty के शेयरों का हाल
निफ्टी 50 में आज देखें तो 18 शेयरों में ही तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और 32 शेयरों में गिरावट का लाल निशान हावी है. आज के ट्रेड में निफ्टी ने 17599 का उच्च स्तर बनाया और 17520 के लो लेवल तक जाकर दिखाया. बैंक निफ्टी में हालांकि आज तेजी है और इसमें 64 अंकों की बढ़त के बाद 37638 के स्तर देखे जा रहे हैं.

आज के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
निफ्टी में आज ओएनजीसी 2.20 फीसदी, सिप्ला 1.54 फीसदी और मारुति 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं और इंडसइंड बैंक 1.05 फीसदी ऊपर है. पावरग्रिड में 1 फीसदी की मजबूती देखी जा रही है.

आज के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
आज जेएसडब्ल्यू स्टील 2.45 फीसदी की गिरावट पर है, एशियन पेंट्स में 2.41 फीसदी, टेक महिंद्रा 2.27 फीसदी और हिंडाल्को 2.24 फीसदी, विप्रो 2.14 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. 

प्री-ओपनिंग में बाजार
प्री-ओपनिंग में आज बाजार को देखें तो बीएसई का सेंसेक्स 70.07 अंक की गिरावट के साथ 58967 पर ट्रेड चल रहा है और एनएसई का निफ्टी 70 अंक की गिरावट के साथ 17575 के ऊपर है. 

एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में आज गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है और जापान का निक्केई 150 अंक टूटकर कारोबार कर रहा है. ताइवान और हैंगसेंग में भी गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है. कोस्पी और स्ट्रेट टाइम्स इंडेक्स में भी नरमी देखी जा रही है. SGX Nifty में 116 अंक की गिरावट के बाद 17520 के लेवल पर कारोबार हो रहा है. 

ये भी पढ़ें

Raghuram Rajan Advice: सरकार को 'सावधानी' से खर्च करने की जरूरत, महंगाई की चिंता से भी अछूता नहीं भारत

Economic Survey: इस बार आर्थिक सर्वे एक खंड में आने की उम्मीद, GDP के 9 फीसदी का अनुमान देने की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध की आग ने बढ़ाई रेस्टुरेंट के किचन की तपिश, छंटनी का मंडराया खतरा, सैलरी पर संकट
युद्ध की आग ने बढ़ाई रेस्टुरेंट के किचन की तपिश, छंटनी का मंडराया खतरा, सैलरी पर संकट
पैसे नहीं हैं? फिर भी शुरू करें ये काम, YouTube और Affiliate Marketing से होगी कमाई...
पैसे नहीं हैं? फिर भी शुरू करें ये काम, YouTube और Affiliate Marketing से होगी कमाई...
Business Tips: बिजनेस शुरू करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगी पैसों और प्लानिंग की दिक्कत; जानिए डिटेल
बिजनेस शुरू करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगी पैसों और प्लानिंग की दिक्कत; जानिए डिटेल
Upcoming IPO: निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे इन कंपनियों के इश्यू और होगी बड़ी लिस्टिंग्स
Upcoming IPO: निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे इन कंपनियों के इश्यू और होगी बड़ी लिस्टिंग्स, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं सोफिया फिरदौस, मुस्लिम MLA ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को दिया झटका
कौन हैं सोफिया फिरदौस, बागी मुस्लिम विधायक ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस का बिगाड़ा खेल
कांशीराम के लिए भारत रत्न पर मायावती बोलीं, 'सपा-कांग्रेस, खासकर दलित चमचे चुप रहें तो...'
कांशीराम के लिए भारत रत्न पर मायावती बोलीं, 'सपा-कांग्रेस, खासकर दलित चमचे चुप रहें तो...'
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!
एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
इंफ्रारेड कुकटॉप खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
इंफ्रारेड कुकटॉप खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
Lean Fatty Liver Disease: बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
Embed widget