एक्सप्लोरर

Stock Market Update: बाजार में शानदार तेजी, Nifty में एक फीसदी का उछाल, सेंसेक्स 58850 के करीब

Stock Market Jump: आज शेयर बाजार में शुरुआत भी शानदार हुई और स्टॉक मार्केट की तेजी में लगातार इजाफा हो रहा है. सेंसेक्स करीब 600 अंक ऊपर हैं और निफ्टी भी एक फीसदी ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा है.

Stock Market Update: आज शेयर बाजार (Stock Market) में 2022 का पहला कारोबारी सेशन है और स्टॉक मार्केट में तेजी का हरा निशान देखा जा रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex-Nifty) दोनों 1-1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. बाजार दिन के उच्च स्तर (High level) पर कारोबार कर रहा है. आज सुबह शेयर बाजार की शुरुआत ही सकारात्मक कारोबार के साथ हुई है और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों 0.5 फीसदी से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहे थे. 

सुबह 11.15 पर शेयर बाजार का ट्रेड
सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर यानी बाजार खुलने के पूरे दो घंटे बाद सेंसेक्स में करीब 600 अंकों का उछाल नजर आ रहा है और निफ्टी भी करीब 1 फीसदी ऊपर है. इस समय पर सेंसेक्स में 580.27 अंक यानी 1.00 फीसदी की तेजी के साथ 58,834.09 पर ट्रेड देखा जा रहा है. वहीं निफ्टी में 168.85 अंक यानी 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ 17,522.90 पर कारोबार चल रहा है.

Nifty के शेयरों का हाल
आज निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार चल रहा है जबकि 9 शेयर फिसलकर गिरावट दिखा रहे हैं. आयशर मोटर्स 4.36 फीसदी कोल इंडिया 4.14 फीसदी और टाटा मोटर्स 2.85 फीसदी चढ़े हैं. बजाज फिनसर्व में 2.13 फीसदी की उछाल देखी जा रही है और टीसीएस 2.10 फीसदी चढ़ा है.

गिरने वाले शेयर्स
सिप्ला में 1.54 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है और डॉ रेड्डीज लैब्स 0.75 फीसदी फिसले हैं. डीवीज लैब में 0.7 फीसदी और एमएंडएम में 0.57 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है. दिग्गज कंपनी टाइटन का शेयर 0.3 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है.

बैंक निफ्टी दिखा रहा है शानदार तेजी
बैंक निफ्टी 468.05 अंक यानी 1.32 फीसदी की बड़ी बढ़त के साथ 35,949 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. रियलटी शेयरों में 1.72 फीसदी और ऑटो शेयरों में 1.4 फीसदी की अच्छी तेजी दर्ज की जा रही है और इनके दम पर आज शेयर बाजार में उछाल के साथ कारोबार हो रहा है.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate Today: सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए, जानें किस रेट पर मिलेंगे आज गोल्ड और सिल्वर

PAN Card: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नकली पैन कार्ड का इस्तेमाल? इस तरह करें पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वां वेतन आयोग: फिटमेंट फैक्टर पर पहली बार बोली मोदी सरकार, संसद में तोड़ी चुप्पी
फिटमेंट फैक्टर पर पहली बार बोली मोदी सरकार, संसद में तोड़ी चुप्पी
अब बीमा कराएंगे बाबा, इंश्योरेंस सेक्टर में पतंजलि की एंट्री, IRDAI से मिली मंजूरी
अब बीमा कराएंगे बाबा, इंश्योरेंस सेक्टर में पतंजलि की एंट्री, IRDAI से मिली मंजूरी
Ethanol: E20 से डरे लोग, दोगुनी हुई प्रीमियम पेट्रोल की सेल, रिपोर्ट में खुलासा
Ethanol: E20 से डरे लोग, दोगुनी हुई प्रीमियम पेट्रोल की सेल, रिपोर्ट में खुलासा
ग्लोबल मार्केट के झटके से सहमे भारतीय निवेशक, लाल निशान पर खुला शेयर बाजार
ग्लोबल मार्केट के झटके से सहमे भारतीय निवेशक, लाल निशान पर खुला शेयर बाजार

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget