एक्सप्लोरर

Market Watch: आने वाले हफ्ता शेयर बाजार के लिए अहम, भारत के GDP आंकड़ों के साथ ग्लोबल संकेतों पर भी रखें नजर

Market Watch: इस हफ्ते घरेलू मोर्चे पर कई आंकड़े आने हैं, जिसके चलते बाजार काफी बिजी रहेगा. हफ्ते के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अलावा वाहन बिक्री और पीएमआई के आंकड़े भी आने हैं.

Market Watch: मैक्रो आर्थिक आंकड़े इस हफ्ते शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे. हफ्ते के दौरान घरेलू मोर्चे पर कई बड़े आंकड़े आने हैं, जो बाजार की चाल तय करेंगे. शेयर बाजार के जानकारों ने यह राय जताई है. इस हफ्ते 31 मई को देश की जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं और इसके चलते शेयर बाजार में हलचल देखी जा सकती है.

मैक्रो आर्थिक आंकड़ों, ग्लोबल रुख से तय होगी शेयर बाजारों की चाल
बाजार जानकारों का कहना है कि वृहद आर्थिक आंकड़ों के अलावा मुद्रास्फीति की चिंता के बीच वैश्विक रुख भी बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण होगा. इसके साथ ही बाजार भागीदारों की निगाह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के रुख पर भी रहेगी.

क्या है बाजार जानकारों का कहना
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च एनालिस्ट संतोष मीणा ने कहा, "इस हफ्ते घरेलू मोर्चे पर कई आंकड़े आने हैं, जिसके चलते बाजार काफी ‘व्यस्त’ रहेगा. हफ्ते के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अलावा वाहन बिक्री और पीएमआई के आंकड़े भी आने हैं. वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों के पीएमआई आंकड़े और अमेरिका के बेरोजगारी के आंकड़े भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेंगे." 

मीणा ने कहा कि इन सब चीजों के बीच डॉलर इंडेक्स का उतार-चढ़ाव और कच्चे तेल के दाम भी बाजार को प्रभावित करेंगे. एफपीआई अब भी बिकवाली कर रहे हैं. 'यह देखना काफी रोचक होगा कि धारणा में सुधार के बाद उनके रुख में बदलाव आता है या नहीं.' हफ्ते के दौरान अरबिंदो फार्मा, जिंदल स्टील और सनफार्मा जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आने हैं.

रेलिगेयर ब्रोकिंग
रेलिगेयर ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च अजित मिश्रा ने कहा कि इस हफ्ते नए महीने की शुरुआत होगी. बाजार भागीदारों की नजर वाहन बिक्री, विनिर्माण और सेवा पीएमआई के आंकड़ों पर रहेगी. इससे पहले सभी को जीडीपी आंकड़ों का इंतजार रहेगा, जो 31 मई को आने हैं. मिश्रा ने कहा कि बाजार भागीदार मानसून की प्रगति के बारे में भी जानना चाहेंगे.

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च एनालिस्ट चीफ विनोद नायर ने कहा कि बीते हफ्ते के अंतिम दिनों में बाजार अपने नुकसान की भरपाई कर पाया. अमेरिका के अनुकूल खुदरा बिक्री के आंकड़ों और एफपीआई की बिकवाली घटने से बाजार का रुख सुधरा. फेडरल रिजर्व और रिजर्व बैंक द्वारा जून में क्या कदम उठाया जाता है, आगे बाजार का रुख काफी हद तक इसपर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा कि इसके अलावा बाजार भागीदारों की निगाह कच्चे तेल के दाम और रुपये की चाल पर भी रहेगी.

सैमको सिक्योरिटीज 
सैमको सिक्योरिटीज में इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट येशा शाह ने कहा, "वैश्विक स्तर पर ‘मंदी’ की चिंता के बीच भारत में जीडीपी के आंकड़ों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. हफ्ते के दौरान कई आंकड़े आने हैं. ऐसे में यह निश्चित रूप से घटनाक्रमों से भरा हफ्ता रहेगा."

बीते हफ्ते कैसी रही शेयर बाजार की चाल
बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 558.27 अंक या 1.02 फीसदी चढ़ गया. निफ्टी में 86.30 अंक या 0.53 फीसदी का लाभ रहा.

ये भी पढ़ें

Stock Market Last Week: बीते हफ्ते कैसी रही शेयर बाजार की चाल, किन सेंसेक्स कंपनियों के मार्केट कैप में आई बड़ी तेजी- जानें

Mango Rates: आम खाने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी होगी, जानें देश के अलग-अलग राज्यों में आम के ताजा रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget