एक्सप्लोरर

Market Dussehra Holiday 2023: अक्टूबर में शेयर मार्केट की दूसरी छुट्टी, दशहरे पर नहीं होगा बाजार में कारोबार

Stock Market Dussehra Holiday 2023: शेयर बाजार में अक्टूबर महीने में यह दूसरी छुट्टी पड़ रही है. इससे पहले गांधी जयंती के मौके पर भी बाजार बंद रहा था...

शेयर बाजार के लिए आज 23 अक्टूबर से शुरू हुआ सप्ताह छुट्टियों से प्रभावित रहने वाला है. मंगलवार 24 अक्टूबर को पूरे देश में दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा. इस मौके पर दोनों प्रमुख घरेलू बाजारों बीएसई और एनएसई में कोई कारोबार नहीं होगा.

सप्ताह में 4 दिन ही होगा कारोबार

दशहरा या विजयादशमी को देश के लगभग हर हिस्से में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है. यह भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है. दशहरे के उपलक्ष्य में हर साल बाजार में एक दिन का अवकाश रहता है. इस बार का अवकाश मंगलवार 24 अक्टूबर को पड़ रहा है. इस कारण यह सप्ताह पांच कारोबारी दिवसों के बजाय 4 कारोबारी दिनों का ही होगा.

इस महीने की दूसरी छुट्टी

अक्टूबर महीने की शुरुआत ही छुट्टियों के साथ हुई थी. महीने की पहली तारीख रविवार को पड़ी. उसके बाद 2 अक्टूबर महीने का पहला कारोबारी दिवस होता, लेकिन गांधी जयंती की राष्ट्रीय छुट्टी के चलते 2 अक्टूबर को शेयर बाजार भी बंद रहे. उसके बाद यह अक्टूबर महीने के दौरान शेयर बाजार का दूसरा अवकाश आया है.

एमसीएक्स पर दोनों सेशन बंद

दशहरे के मौके पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अलावा मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज में भी कारोबार बंद रहने वाला है. एमसीएक्स पर बताया गया है कि दशहरे के अवकाश के चलते मंगलवार को सुबह और शाम दोनों सेशन बंद रहने वाले हैं.

पिछले साल से ज्यादा छुट्टियां

इस साल शेयर बाजार में कुल छुट्टियां पिछले साल की तुलना में ज्यादा हैं. इस साल बाजार में अवकाश के दिनों की कुल संख्या 15 है, जबकि पिछले साल बाजार में 13 दिन अवकाश रहा था.

बैंकों में भी छुट्टियों की भरमार

शेयर बाजार के अलावा यह महीना बैंकों के लिए भी छुट्टियों वाला साबित होने वाला है. महीने की शुरुआत ही बैंकों के लिए लगातार 2 छुट्टियों के साथ हुई थी. अभी दशहरे के मौके पर कई राज्यों में तो लगातार 4 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. प्रभावित राज्यों असम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में सोमवार 23 अक्टूबर के बाद 24 अक्टूबर मंगलवार को भी बैंक बंद रहने वाले हैं. इससे पहले रविवार को पूरे देश में छुट्टी थी, जबकि असम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में शनिवार को सप्तमी की छुट्टी थी.

ये भी पढ़ें: 85 फीसदी चढ़ा अडानी का ये शेयर, अभी इतनी गुंजाइश बाकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च

वीडियोज

Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget