एक्सप्लोरर

बाजार में भारी गिरावटः सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा टूटा, निफ्टी 9050 के नीचे

नई दिल्लीः आज घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई और इस गिरावट के पीछे खराब ग्लोबल संकेतों का हाथ रहा. लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है और आज सेंसेक्स और निफ्टी में 1 फीसदी की गिरावट देखी गई. कमजोरी के दौरान सेंसेक्स 29200 के नीचे चला गया.

कैसी रही बाजार की चाल? बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 318 अंक यानि 1.1 फीसदी की गिरावट के साथ 29,168 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 91 अंक यानि 1 फीसदी गिरकर 9,030 के स्तर पर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार में बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1 फीसदी, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुस्ती देखी गई. बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.9 फीसदी की गिरावट दिखाकर बंद हुआ है. आज बैंक निफ्टी 1.1 फीसदी लुढ़का. निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2 फीसदी, ऑटो इंडेक्स में 1.6 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में 1.7 फीसदी और मेटल इंडेक्स में 1.3 फीसदी की गिरावट रही. कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स में 2 फीसदी, कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 1.1 फीसदी और पावर इंडेक्स में 1.1 फीसदी नीचे कारोबार बंद हुआ है. वहीं सिर्फ रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 शेयरों में से केवल 11 शेयर तेजी के हरे निशान के साथ बंद हुए जबकि 39 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले दिग्गज शेयरों में एचसीएल टेक, ल्यूपिन, सिप्ला, सन फार्मा, बीपीसीएल, विप्रो और डॉ रेड्डीज 1.6-0.15 फीसदी की तेजी दिखाकर बंद हुए. गिरने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को और बजाज ऑटो 3.3-2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget