एक्सप्लोरर

शेयर बाजारः कल चुनाव परिणाम से पहले बाजार धड़ाम, सेंसेक्स, निफ्टी 2% गिरकर बंद

आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 600 अंकों की भारी गिरावट देखी गई और ट्रेडिंग खत्म होते समय सेंसेक्स 35,000 के अहम स्तर से नीचे आ गया.

नई दिल्लीः कल आने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले आज शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है. शुक्रवार को आए एग्जिट पोल के नतीजों में ज्यादातर में बीजेपी की हार का अनुमान लगाया गया जिसके बाद आज शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ तो खुला ही, कारोबार का अंत भी भारी गिरावट के साथ ही हुआ है. आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 600 अंकों की भारी गिरावट देखी गई और ट्रेडिंग खत्म होते समय सेंसेक्स 35,000 के अहम स्तर से नीचे आ गया.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 713.53 अंक यानी 2.00 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 34,959.72 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 205.25 अंक यानी 1.92 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 10,488.45 पर बंद हुआ.

सेक्टोरियल इंडेक्स निफ्टी के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए और सबसे ज्यादा 3 फीसदी की गिरावट रियलटी शेयरों में देखी गई. फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.26 फीसदी की बड़ी गिरावट रही और एनर्जी शेयरों में 2.5 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

निफ्टी के शेयरों का हाल आज कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 में से 5 शेयरों में ही सिर्फ तेजी रही और 46 शेयरों में लाल निशान के साथ बंद मिला है. रिलायंस का शेयर 4 फीसदी की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है. सबसे ज्यादा 6.11 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ कोटक बैंक बंद हुआ है. इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 4.79 फीसदी की कमजोरी पर बंद हुआ है.

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में आईओसी 3.51 फीसदी, बीपीसीएल 1.72 फीसदी, कोल इंडिया 0.32 फीसदी और एचपीसीएल 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगा हुआ दूध, 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ी कीमतें; जानें नई दरें
महंगा हुआ दूध, 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ी कीमतें; जानें नई दरें
12 अगस्त से देशभर में चक्का जाम का ऐलान, क्या पाकिस्तान में फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
12 अगस्त से देशभर में चक्का जाम का ऐलान, क्या पाकिस्तान में फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
आज 9 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 9 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट
आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget