एक्सप्लोरर

Stock Market Closing: बाजार में निराशा हावी, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा गिरकर 74,000 के नीचे बंद

Stock Market Closing: शेयर बाजार में निवेशकों का उत्साह कमजोर है और बाजार में खरीदारी से ज्यादा बिकवाली का दबाव बना हुआ है. इसके चलते लगातार पांच ट्रेडिंग सेशन से स्टॉक मार्केट लाल निशान में है.

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है और लगातार पांचवें दिन स्टॉक मार्केट की क्लोजिंग गिरावट पर हुई है. आज की ट्रेडिंग में बैंक और मीडिया शेयरों के अलावा बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं. मेटल शेयरों में तो 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही और आईटी स्टॉक्स 2.19 फीसदी टूटकर बंद हो पाए हैं. निफ्टी का हेल्थकेयर इंडेक्स 1.85 फीसदी तो फार्मा इंडेक्स 1.81 फीसदी नीचे जाकर क्लोजिंग दे पाए हैं.

किन लेवल पर हुई आज बाजार की क्लोजिंग

बाजार बंद होते समय बीएसई का सेंसेक्स 617.30 अंक या 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 73,885 के लेवल पर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का निफ्टी 216 अंकों या 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 22,488 पर क्लोज हुआ है.

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटा

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 411.21 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है और इस हफ्ते में ही ये 421 लाख करोड़ रुपये तक की ऊंचाई पर भी चला गया था. इस तरह देखा जाए तो एक हफ्ते के समय के अंदर ही ये 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घट चुका है. बीएसई पर आज क्लोजिंग के समय 3917 शेयरों में ट्रेड हुआ था जिसमें से 1213 शेयरों में बढ़त पर जबकि 2597 शेयरों में गिरावट पर कारोबार बंद हुआ है. 107 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ बुधवार की क्लोजिंग के जैसे ही बंद हुए हैं. 218 शेयरों पर अपर सर्किट लगा हुआ था जबकि 305 शेयर लोअर सर्किट के साथ बंद हुए.

सेंसेक्स में गिरावट की लालिमा हावी

बीएसई सेंसेक्स में 30 में से सिर्फ 7 शेयर ही तेजी के साथ बंद हो पाए जबकि 23 शेयरों को गिरावट में क्लोजिंग से संतोष करना पड़ा. आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर रहा और 1.14 फीसदी चढ़ा जबकि एक्सिस बैंक 1 फीसदी ऊपर क्लोज हुआ. एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में बढ़त के हरे निशान में ट्रेडिंग बंद हुई.  

टाटा स्टील में दिखी जबरदस्त गिरावट

सेंसेक्स में टाटा स्टील सबसे ज्यादा 5.74 फीसदी गिरकर बंद हुआ और टाइटन भी 3.17 फीसदी टूटा. टेक महिंद्रा 3.15 फीसदी तो विप्रो 3.09 फीसदी नीचे क्लोज हुआ है. बजाज फिनसर्व 2.91 फीसदी तो बजाज फाइनेंस 2.86 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

निफ्टी के सिर्फ 10 शेयरों में तेजी रही

कारोबार बंद होते समय निफ्टी के 50 में से केवल 10 शेयर तेजी के साथ बंद हो पाए हैं और 40 शेयरों में गिरावट का लाल निशान हावी रहा है. यहां भी आईसीआईसी बैंक टॉप गेनर रहा तो टाटा स्टील टॉप लूजर रहा है. एनएसई के 2697 शेयरों में ट्रेडिंग देखी गई जबकि 1896 शेयरों में गिरावट रही. 703 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ और 98 शेयर यथावत बंद हो पाए हैं.

ये भी पढ़ें

RBI ने कहा- वित्त वर्ष 2024-25 में 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारत की जीडीपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI Action: दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
UPI Charge: 'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है
ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget