एक्सप्लोरर

RBI ने कहा- वित्त वर्ष 2024-25 में 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारत की जीडीपी

RBI Annual Report: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी सालाना रिपोर्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चालू वित्त वर्ष में 7 फीसदी की आर्थिक विकास दर का अनुमान लगाया है.

RBI Growth Projecion: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भारतीय अर्थव्यवस्था के आर्थिक विकास दर के लिए जो अनुमान दिया है वो जानकर राहत मिल सकती है. आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था के सात फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है. आरबीआई ने आज अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2023-24 में इंडियन इकोनॉमी ने लगातार चुनौतियों के बावजूद जुझारुपन दिखाया. प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद सरकारी निवेश और कंज्यूमर ऑप्टिमिजम की वजह से आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है.

जानें आरबीआई की रिपोर्ट में क्या है

भारतीय अर्थव्यवस्था ने FY 2023-24 (अप्रैल 2023 से मार्च 2024) में मजबूत गति से एक्सपेंशन किया है जिससे रियल जीडीपी विकास दर बढ़कर 7.6 फीसदी हो गई. यह 2022-23 में 7.0 फीसदी थी. लगातार तीसरे साल ये जीडीपी सात फीसदी या उससे ज्यादा रही है. आरबीआई ने कहा, "2024-25 के लिए वास्तविक जीडीपी विकास दर 7.0 फीसदी रहने का अनुमान है. इसमें जोखिम दोनों तरफ समान रूप से संतुलित होंगे."

आरबीआई की रिपोर्ट में MSP से फायदे के बारे में जानकारी

वित्त वर्ष 2023-24 के खरीफ और रबी दोनों मौसम में न्यूनतम समर्थन मूल्य- मिनिमम सपोर्ट प्राइस (एमएसपी) ने सभी फसलों के लिए उत्पादन लागत पर न्यूनतम 50 फीसदी मुनाफा मिलना तय किया है. आरबीआई की एनुअल रिपोर्ट में कहा गया कि 31 मार्च 2024 तक खाद्यान्नों का समग्र सार्वजनिक भंडारण कुल तिमाही भंडारण मानक का 2.9 गुना था. वित्त वर्ष 2023-24 में खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में 5.3-10.4 फीसदी और रबी फसलों के लिए 2.0-7.1 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है.

अल-नीनो इफेक्ट से रबी-खरीफ फसलों पर असर का किया जिक्र

रिपोर्ट में कहा कि असमान और कम दक्षिण-पश्चिम मानसून (एसडब्ल्यूएम) बारिश के साथ ही अल नीनो की स्थिति के मजबूत होने से कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. बीते साल जून-सितंबर में ऑल इंडिया लेवल पर ग्रॉस एसडब्ल्यूएम बारिश 2023 लॉन्ग टर्म ऐवरेज (एलपीए) से छह फीसदी कम रही. दूसरे एडवांस अनुमान के मुताबिक साल 2023-24 में खरीफ और रबी खाद्यान्न का उत्पादन पिछले वर्ष के अंतिम अनुमानों से 1.3 फीसदी कम था.

मोटे अनाज के उत्पादन को फायदा- आरबीआई

रिपोर्ट में कहा गया कि प्रोडक्शन में बढ़ोतरी से मोटे अनाज के उत्पादन को फायदा हो सकता है. खरीफ फसलों में मूंग के एमएसपी में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई, जबकि रबी फसलों में मसूर और गेहूं के एमएसपी में सबसे अधिक वृद्धि हुई. केंद्र की मोदी सरकार ने 29 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAYके तहत खाद्यान्न के फ्री डिस्ट्रीब्यूशन की योजना को पांच और सालों के लिए बढ़ा दिया था जो एक जनवरी 2024 से लागू हुआ.

ये भी पढ़ें

RBI: आरबीआई की बैलेंस शीट में है पाकिस्तान की पूरी जीडीपी के ढाई गुना बराबर पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget