एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में हरियालीः सेंसेक्स 30 हजार के ऊपर, निफ्टी 8800 के पास जाकर हुआ बंद

बैंकिंग और फार्मा शेयरों की शानदार तेजी की बदौलत शेयर बाजार में आज जबरदस्त उछाल रहा. सेंसेक्स ने 30,000 का स्तर पार करके क्लोजिंग दी जो बेहद उत्साहजनक है.

नई दिल्लीः आज शेयर बाजार के लिए शानदार दिन साबित हुआ. सेंसेक्स में तो करीब 2500 अंक की तेजी दिन के कारोबार में देखी गई. इसके अलावा निफ्टी भी 720 अंकों के उछाल के साथ कारोबार करता दिखा. बैंकिंग और फार्मा शेयरों की मजबूती ने आज बाजार को सहारा दिया और बाजार को ऊपर चढ़ाया. इसके अलावा आज ग्लोबल बाजारों की तेजी ने भी घरेलू शेयर बाजार को सहारा दिया और स्टॉक मार्केट में हरियाली छा गई.

कैसे बंद हुआ बाजार आज के ट्रेडिंग सेशन के बंद होते समय बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स 2476.26 अंक यानी 8.97 फीसदी की उछाल के साथ 30,067 पर जाकर बंद हुआ और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 702.10 अंक यानी 8.69 फीसदी की जबरदस्त तेजी के साथ 8,785.90 पर जाकर बंद होने में कामयाब रहा है.

दोपहर 3 बजे के कारोबार में जोरदार तेजी सेंसेक्स में करीब 2500 अंकों की बढ़त दिखी तो वहीं निफ्टी करीब 720 अंक ऊपर था. निफ्टी के 50 में से 49 शेयरों में खरीदारी दिख रही थी और इसके अलावा बीएसई के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में बढ़त पर कारोबार हुआ.

हैवीवेट्स में अच्छा उछाल आज के कारोबार के दौरान हैवीवेट्स शेयरों जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक की तेजी ने बाजार की बढ़त में बड़ा योगदान दिया और फार्मा शेयरों में अरबिंदो फार्मा में शानदार तेजी रही. इस शेयर में एक समय 468 रुपये का उछाल प्रति शेयर में देखा जा रहा था.

बैंक निफ्टी में जबरदस्त उछाल आज के कारोबार के दौरान बैंकिंग शेयरों की तेजी की बदौलत बैंक निफ्टी ने 1781 अंकों का उछाल दिखाया और 10.33 फीसदी की बढ़त के साथ ये 19,000 के लेवल के पार कारोबार कर रहा था. बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में आज तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार हो रहा था.

आज के ट्रेडिंग सेशन की खास बातें बैंक निफ्टी में आज 11 साल की सबसे बड़ी इंट्राडे तेजी देखी गई है जो बेहद उत्साहजनक है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 5.4 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 4.1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है. बैंक निफ्टी करीब 10.5 फीसदी ज्यादा चढ़कर 19,000 के पार बंद हुआ है. आज बैंक, ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में शानदार उछाल रहा है. एचयूएल इंट्राडे कारोबार में रिकॉर्ड हाई के साथ बंद हुआ, आज के कारोबार में 14 फीसदी चढ़ा है. फार्मा के 12 प्रमुख शेयरों में से लगभग सभी हरे निशान के साथ बंद हुए हैं. निफ्टी के शेयरों का हाल आज के कारोबार में निफ्टी के शेयर देखें तो सभी 50 शेयर तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे और सबसे ज्यादा इंडसइंड बैंक चढ़ा. इसमें 25 फीसदी का उछाल रहा. एक्सिस बैंक में 20.14 फीसदी की शानदार तेजी रही. इसके अलावा ग्रासिम के शेयर में 15 फीसदी और डॉ रेड्डीज लैब्स में 14.40 फीसदी की मजबूती रही. इसके अलावा एचयूएल का शेयर तो 13.69 फीसदी की जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ है. ये भी पढ़ें वित्त वर्ष 2020-21 में टू-व्हीलर्स की बिक्री 11-13 फीसदी घटने का अनुमान, इक्रा की रिपोर्ट में चेतावनी ICICI बैंक को पीएम-केयर्स फंड के लिए रकम इकट्ठा करने की मंजूरी मिली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget