एक्सप्लोरर

SBI के 44 करोड़ ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! क्या आपके पास भी फ्री गिफ्ट का मैसेज आए है, तो जल्दी करें ये काम

State Bank Of India: अगर आपके पास भी कोई फ्री गिफ्ट का मैसेज आया है तो आप भी सावधान हो जाएं. इस समय हैकर्स फिशिंग अटैक (Phishing Attack) के जरिए लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं.

State Bank Of India: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता रखने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. अगर आपके पास भी कोई फ्री गिफ्ट का मैसेज आया है तो आप भी सावधान हो जाएं. इन दिनों ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं तो ऐसे में आपको सतर्क रहना है कि कहीं कोई मैसेज या फिर कोई अनजाना लिंक आपके जीवन भर की कमाई गायब न कर दे. बता दें इस समय हैकर्स फिशिंग अटैक (Phishing Attack) के जरिए लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट करके ग्राहकों को अलर्ट किया है. 

SBI ने किया ट्वीट
एसबीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर लिखा है कि क्या आपके इनबॉक्स में ऐसे लिंक प्राप्त हो रहे हैं? इनको क्लिक ना करें. ऐसे फिशिंग लिंकों पर क्लिक करने से आपकी मेहनत की कमाई को नुकसान हो सकता है. एसबीआई ने आगे लिखा कि सावधान रहें और क्लिक करने से पहले अच्छे से विचार-विमर्श करें.  

इस तरह के मैसेज से रहें दूर
एसबीआई ने बताया कि उनके पास कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें फ्री गिफ्ट का लालच देकर लोगों के साथ ठगी की जा रही है. अगर आपके पास भी 'नेशनल बैंक ऑफ इंडिया से मुफ्त गिफ्ट?' के मैसेज आ रहे हैं तो आप इस तरह के मैसेज को इग्नोर करें. इस तरह के मैसेज से आप ठगी का शिकार बन सकते हैं. 

शेयर न करें पर्सनल डिटेल्स
इसके अलावा बैंक ने यह भी कहा है कि हम किसी भी ग्राहक से उसका अकाउंट नंबर, पर्सनल डिटेल्स, सीवीवी, पिन, ओटीपी जैसी डिटेल्स नहीं मांगते हैं. अगर आपसे कोई इस तरह की डिटेल्स मांग रहा है तो आप सावधान हो जाएं. इसके अलावा किसी के भी साथ अपनी पर्सनल डिटेल्स को शेयर न करें. 

कोरोना काल में तेजी से बढ़ रहे ठगी के मामले
कोरोना काल में डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ने की वजह से फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. तो ऐसे में आपको किसी भी अनजान मैसेज या फिर लिंक सावधान रहना है. ज्यादातर लोग इस तरह के मैसेज के जरिए ही आम जनता को ठगी का शिकार बनाते हैं. 

फिशिंग के जरिए खाली करते हैं अकाउंट
इन दिनों फिशिंग के जरिए हैकर्स बैंक डिटेल्स ले लेते हैं और उसके बाद में लोगों के अकाउंट को खाली कर देते हैं. इसके अलावा ग्राहकों को लुभाने के लिए हैकर्स या ठगी करने वाले लोग आपके मोबाइल नंबर पर तरह-तरह के मैसेज भेजते हैं. ये मैसेज इतने आकर्षित और लुभावने होते हैं कि आसानी से कोई भी ग्राहक इनकी चाल में फंस सकता है.

यह भी पढ़ें:

Sovereign Gold Bond: खुशखबरी! आज से मिल रहा सस्ता सोना खरीदने का मौका, चेक करें क्या है 10 ग्राम का रेट्स

Bank FD Rates: त्योहारी सीजन में SBI-PNB समेत ये 10 बैंक दे रहा बड़ा फायदा, 1 साल की FD पर मिलेगा मोटा ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन
कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन
Polymer Banknotes: प्लास्टिक के 1 अरब नोट बनेंगे, 10 और 20 रुपए की करेंसी के ट्रायल को मंजूरी
प्लास्टिक के 1 अरब नोट बनेंगे, 10 और 20 रुपए की करेंसी के ट्रायल को मंजूरी
Hybrid Home Loan: EMI बढ़ने की टेंशन होगी कम, जानिए क्या है हाईब्रिड होम लोन
Hybrid Home Loan: EMI बढ़ने की टेंशन होगी कम, जानिए क्या है हाईब्रिड होम लोन
बहुत ज्यादा बढ़ेंगे LPG के दाम! 59000 करोड़ के घाटे में गैस कंपनियां
बहुत ज्यादा बढ़ेंगे LPG के दाम! 59000 करोड़ के घाटे में गैस कंपनियां

वीडियोज

Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget