एक्सप्लोरर

Startup Classroom: सफल स्‍टार्टअप के लिए जरूरी है बेहतर पार्टनर, समझें कैसे करें सही को-फाउंडर का चयन

Startup Classroom: आपका स्‍टार्टअप सफल हो इसके लिए जरूरी है कि इसका को-फाउंडर भी समझदार हो. आइए, समझते हैं कि को-फाउंडर में क्‍या गुण होने चाहिए.

स्टार्टअप बिजनेस में को-फाउंडर की एक महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है, क्योंकि वह किसी कंपनी को ग्रोथ दिलाने में एक खास भूमिका निभाते हैं. बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर Noam Wasserman अपनी किताब “The Founder's Dilemma” में कहते हैं की 65% स्टार्टअप को-फाउंडर के कनफ्लिक्ट या गलत चुनाव की वजह से बंद हो जाते हैं. 

स्टार्टअप, जॉब वाली दुनिया से बिल्कुल अलग होती है. आए दिन नए उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं, ऐसे में भरोसा करना बेहद जरूरी होता है. बस इन्हीं चीजों के के लिए सही बिजनेस पार्टनर का होना जरूरी है. आइए समझते हैं कि को-फाउंडर का चुनाव किन बातों का ध्यान में रखना चाहिए.

मिशन और विजन पर कोई कनफ्लिक्ट ना हो

हर किसी का काम करने का तरीका अलग अलग हो सकता है, लेकिन टारगेट एक होना चाहिए. को-फाउंडर की तलाश करने के दौरान दोनों के ​बीच “Why” बहुत क्लियर हो. यानी कि आप दोनों बिजनेस की शुरुआत क्यों करना चाहते हैं, यह कहां तक जाएगा और क्या आने वाले रोलर कोस्टर लाइफ के लिए तैयार हैं? साथ ही बिजनेस पार्टनर का सेल्फ मोटिवेशन होना जरुरी है. 

फाइनेंस की सही प्लानिंग

“If you can’t do it for five years, don’t do it for 5 minutes” यानी आपके पास 5 साल तक बिजनेस चलाने की क्षमता नहीं है तो 5 मिनट भी वक्त देना बेकार है. स्टार्टअप में सैलरी कब मिलेगी? कैसे मिलेगी इसका कोई जवाब नहीं होता है? इनको क्लियर कर लेना चाहिए. खासकर ऐसे समय में जब आप किसी रेगुलर सैलरी वाले व्यक्ति से संपर्क करते हैं. इन लोगों में एक सेट इनकम पाने की आदत होती है और उसके हिसाब से ही खर्चे भी होते हैं. जैसे ही ये पैटर्न टूटना शुरू होता है, वित्तीय समस्याएं शुरू हो जाती है और इसका असर आपके बिजनेस पर पड़ता है. ऐसे में इन मुद्दों को पहले ही ​क्लियर कर लेना चाहिए. 

बिजनेस माइंडसेट का ना होना

कोई भी बिजनेस एक अच्छे प्रोडक्ट और उस प्रोडक्ट को सेल करने से चलता है यानी रेवेन्यू ही सबकुछ है. फाउंडर और को-फाउंडर दोनों का बिजनेस माइंडसेट एक जैसा होना चाहिए. अगर आपके पार्टनर आईटी, ऑपरेशन्स, कस्टमर सर्विस, किसी भी दूसरे सेक्टर से आते हैं तो भी उन्हें सेल्स और बिजनेस की समझ होनी चाहिए. ऐसा न होने पर आपको बिजनेस चलाने में कई चुनौतियों से सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में जब भी पार्टनर चुने, उनका बिजनेस जरूर समझ लें. 

स्किल जानना बेहद जरूरी 

आप अकेले सब कुछ नहीं कर सकते हैं, तो ये जानना बहुत जरुरी है कि आपकी स्किल्स किन-किन चीजों में है और आपके बिजनेस को चलाने के लिए अन्य किन स्किल्स की जरुरत है. ऐसे में आपको ऐसे पार्टनर की तलाश करनी चाहिए, जिसके पास आपके से अलग और अच्छे स्किल हो, जो आपके बिजनेस को आगे लेकर जा सकता है.

(लेखक SkillingYou के फाउंडर और सीईओ हैं. प्रकाशित विचार उनके निजी हैं.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget