एक्सप्लोरर

India Music Export: म्यूजिक के निर्यात में भी भारत दमदार, इन देशों में भारत के म्यूजिक की डिमांड

Spotify Music Export Report: भारत तेजी से एक प्रमुख वैश्विक आर्थिक ताकत के रूप में उभर रहा है. इसके साथ ही म्यूजिक के क्षेत्र में भी भारत का दबदबा बढ़ रहा है...

एक अर्थव्यवस्था के तौर पर भारत का कद लगातार बढ़ रहा है. अभी जब दुनिया मंदी के डर से परेशान है, भारत तब दुनिया के लिए आर्थिक मजबूती का केंद्र बना हुआ है. इसमें अमेरिका और यूरोप समेत अन्य देशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों का बड़ा योगदान है. इन्हीं लोगों को श्रेय जाता है कि अब भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ-साथ विकसित देशों को म्यूजिक भी एक्सपोर्ट करने लग गया है.

इन देशों में ज्यादा खपत

म्यूजिक स्ट्रीम करने वाले स्वीडिश ऑनलाइन प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई ने म्यूजिक के कंजप्शन और एक्सपोर्ट पर दिलचस्प ट्रेंड की जानकारी दी है. बिजनेस टुडे की एक खबर में स्पॉटिफाई के हवाले से बताया गया है कि दक्षिण एशिया से म्यूजिक इम्पोर्ट करने में अमेरिका टॉप पर है. उसके बाद ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी जैसे देशों का स्थान है. संयुक्त अरब अमीरात में साउथ एशियन म्यूजिक की खपत तेजी से बढ़ रही है और सालाना आधार पर यह 72 फीसदी ज्यादा हुआ है.

कनाडा का ये शहर टॉप

शहरों के हिसाब से देखें तो दक्षिण एशियाई म्यूजिक सुनने में सबसे आगे कनाडा टोरंटो है. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न व सिडनी, ब्रैम्पटन और दुबई जैसे शहरों का नंबर रहा. स्पॉटिफाई इंडिया के हेड ऑफ म्यूजिक राहुल बाल्यान का कहना है कि दक्षिण एशिया से म्यूजिक के हो रहे एक्सपोर्ट के ट्रेंड में भारत का योगदान काफी ज्यादा है.

इन बाजारों में बॉलीवुड की धूम

बकौल स्पॉटिफाई पिछले एक साल के दौरान अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भारतीय मूल के लोगों के चलते भारतीय म्यूजिक की खपत बढ़ी है. इस दौरान बॉलीवुड फिल्मों ब्रह्मास्त्र और पठान के गाने इन देशों में खूब सुने गए. ब्रह्मास्त्र का केसरिया गाना खपत के हिसाब से टॉप पर रहा.

कनाडा में पंजाबी सबसे भारी

कनाडा के ग्राहकों के कारण पंजाबी म्यूजिक की खपत को बढ़ावा मिला. कनाडा के मार्केट में पिछले एक साल के दौरान सबसे ज्यादा कंज्यूम हुए टॉप-10 म्यूजिक में बॉलीवुड से एक भी एंट्री नहीं रही. लिस्ट में पंजाबी और हिप हॉप म्यूजिक का दबदबा रहा. कनाडा में Sidhu Moose Wala, Karan Aujla, AP Dhillon, Diljit Dosanjh, Arjan Dhillan और Ikky को सबसे ज्यादा सुना गया. अन्य बाजारों में अरिजित सिंह छाए रहे.

ये भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन का आर्थिक खामियाजा, दिल्ली को 2050 तक होगा खरबों का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget