एक्सप्लोरर

SpiceJet की कम होंगी मुश्किलें, एयरलाइंस ने जुटाए 744 करोड़ रुपये, जानें डिटेल्स

SpiceJet: आर्थिक संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट 744 करोड़ रुपये का फंड जुटाने में सफल रही है. कंपनी ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी है.

SpiceJet: सस्ती हवाई सेवा प्रदान करने वाली एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) ने शुक्रवार 26 जनवरी को जानकारी दी है कि वह पूंजी निवेश के पहले राउंड में 744 करोड़ रुपये जुटाने में सफल रही है. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस फंड को शेयरों के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट और वारंट्स के जरिए जुटाया गया है. 

एयरलाइंस ने जानकारी दी है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 25 जनवरी को एक मीटिंग में कुल 54 सब्सक्राइबर्स को 5.55 करोड़ इक्विटी शेयर के अलॉटमेंट की इजाजत दी थी. इसके साथ ही एयरलाइंस के बोर्ड ने Elara India Opportunities Fund Limited और Silver Stallion Limited को कुल 9.33 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने मंजूरी भी दी है.

आगे और फंड जुटाएगी एयरलाइंस

लंबे वक्त से आर्थिक संकट से जूझ रही एयरलाइन स्पाइसजेट अलग-अलग तरीके से फंड जुटाने की कोशिश कर रही है. अगले राउंड का फंड कंपनी एक बार फिर वारंट और इक्विटी के जरिए इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है. शुक्रवार को कंपनी द्वारा 744 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के बाद स्पाइसजेट के चेयरमैन व एमडी अजय सिंह ने कहा कि हम पर विश्वास बनाए रखने के लिए हम अपने निवेशकों के शुक्रगुजार हैं. इस फंड से एयरलाइन के संचालन को और विस्तृत करने में मदद मिलेगी.

फंड की कमी से जूझ रही स्पाइसजेट

स्पाइसजेट लंबे वक्त से नकदी संकट से जूझ रही है और फिलहाल कंपनी का केवल एक ही फ्लीट ही ऑपरेशनल है. इसका असर एयरलाइन की उड़ानों की टाइमिंग पर दिख रहा है. स्पाइसजेट की 45 फीसदी फ्लाइट देरी से चल रही हैं. 

इसकी वित्तीय स्थिति की बात करें तो वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी के घाटे में बड़ी कमी देखने को मिली है और यह 431.54 करोड़ रुपये पर आ गया है. पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का घाटा 837.8 करोड़ रुपये था. इससे पहले कंपनी ने अप्रैल से जून की तिमाही में 197.53 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हासिल किया था.

ये भी पढ़ें-

Money Changes in Feb 2024: फरवरी में पैसे से जुड़े इन 6 नियमों में होगा बदलाव, NPS से फास्टैग तक के बदल रहे रूल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget