एक्सप्लोरर

Ayodhya Flight: अयोध्या के लिए स्पाइसजेट की उड़ान हुई बंद, जानिए क्यों लेना पड़ा यह फैसला

SpiceJet Airline: रामलला के दर्शनों के लिए उमड़ रहे लोगों को देखते हुए लगभग सभी एयरलाइन ने देश के विभिन्न शहरों से अयोध्या के लिए फ्लाइट शुरू की थीं.

SpiceJet Airline: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले प्रभु श्रीराम की इस नगरी को एयरपोर्ट और नए रेलवे स्टेशन का तोहफा दिया गया था. रामलला के दर्शनों के लिए उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए एक के बाद एक लगभग सभी एयरलाइन ने अयोध्या के लिए देश के विभिन्न शहरों से डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की थीं. इन्हीं में से एक स्पाइसजेट भी थी. मगर, स्पाइसजेट को यात्रियों की कमी के चलते हैदराबाद से अयोध्या के लिए डायरेक्ट फ्लाइट बंद करनी पड़ी है. यह फ्लाइट 2 महीने पहले ही लॉन्च की गई थी.

हैदराबाद से अयोध्या के लिए अब नहीं मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट 

अजय सिंह (Ajay Singh) प्रमोटेड स्पाइसजेट (SpiceJet) ने बुधवार को बताया कि कम मांग के कारण हमें हैदराबाद से अयोध्या (Hyderabad Ayodhya Route) की सीधी उड़ान बंद करनी पड़ी है. इस फ्लाइट के लिए हमें पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे थे. गुरुग्राम स्थित एयरलाइन ने इसी साल अप्रैल की शुरुआत में हैदराबाद-अयोध्या मार्ग पर सप्ताह में तीन बार नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू की थी. जीएमआर ग्रुप (GMR Group) द्वारा संचालित हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक सूत्र ने भी इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि स्पाइसजेट ने 1 जून से हैदराबाद से अयोध्या के लिए अपनी नॉन-स्टॉप फ्लाइट बंद कर दी है. 

डिमांड और बिजनेस के आधार पर चलाया जाता है फ्लाइट प्रोग्राम 

स्पाइसजेट तेलंगाना की राजधानी से रामलला की नगरी तक हफ्ते में तीन बार डायरेक्ट फ्लाइट चला रही थी. स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि हमारा फ्लाइट प्रोग्राम पूरी तरह से डिमांड और बिजनेस के आधार पर चलाया जाता है. प्रवक्ता ने कहा कि हम अभी भी अयोध्या से चेन्नई के लिए सेवाएं संचालित कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने किया था महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धघाटन 

अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Maharishi Valmiki International Airport) का उद्घाटन 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने किया था. स्पाइसजेट ने राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए 21 जनवरी को दिल्ली से अयोध्या के लिए एक विशेष उड़ान संचालित की थी. इसके बाद 31 जनवरी को स्पाइसजेट ने 1 फरवरी से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, बेंगलुरु, पटना और दरभंगा सहित आठ शहरों से अयोध्या के लिए अपनी फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया था.

ये भी पढ़ें 

Jobs Layoffs: इंडियंस ही छीन रहे हमारी नौकरियां, छंटनी का शिकार हुए भारतीय का वीडियो हुआ Viral

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget