एक्सप्लोरर

Sovereign Gold Bonds Scheme: आज से मिल रहा सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानें कीमत सहित जरूरी बातें

Sovereign Gold Bonds Scheme 2023-24: बाजार भाव से सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए आज से सुनहरा मौका है क्योंकि आरबीआई के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की शुरुआत आज से हो रही है.

Sovereign Gold Bonds Scheme 2023-24 (Series I) : सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सीरीज के तहत आज से आपको सस्ता सोना खरीदने का मौका मिल रहा है. ये गोल्ड बॉन्ड 23 जून तक खुला रहेगा और इसमें निवेश करने के लिए आपके पास 5 दिन का समय है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेशक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने में निवेश करते हैं यानी 99.9 फीसदी प्योर गोल्ड में इंवेस्ट किया जाता है. 

क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सीरीज के लिए इश्यू प्राइस

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सीरीज के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने 5,926 रुपये का दाम तय किया है. ये फिजिकल या ऑफलाइन मोड से खरीदने के लिए है और अगर आप ऑनलाइन मोड में ये गोल्ड बॉन्ड खरीदते हैं तो प्रति ग्राम 50 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. इस तरह 1 ग्राम सोने के लिए 5876 रुपये चुकाने होंगे. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के जरिए आप एक वित्त वर्ष में कम से कम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम सोने में निवेश कर सकते हैं. 

ऑनलाइन खरीदने पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट

डिजिटल माध्यम से गोल्ड बॉन्ड के लिये आवेदन और भुगतान करने वाले निवेशकों के लिए सब्सक्रिप्शन प्राइस 50 रुपये प्रति ग्राम कम होगा. निवेशकों को निर्धारित मूल्य पर सालाना 2.50 फीसदी ब्याज छमाही आधार पर दिया जाएगा. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अवधि आठ वर्ष की होगी और पांचवे वर्ष के बाद कस्टमर्स के पास इससे बाहर निकलने का विकल्प होगा. इन बॉन्ड का मैच्योरिटी पीरियड 8 साल और लॉक-इन पीरीयड 5 साल का है तो इसका प्रीमैच्योर रिडेंप्शन 5 साल और फुल रिडेंप्शन 8 साल के बाद हो सकता है.

गोल्ड बॉन्ड कहां से खरीद सकते हैं?

निवेशक इसे स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), पोस्ट ऑफिस और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (Stock Exchanges), NSE और BSE के जरिए खरीद सकते हैं. हालांकि स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक से आप ये नहीं खरीद सकते हैं. गोल्ड बॉन्ड की यूनिट खरीदें और उसके मूल्य के बराबर का अमाउंट आपके डीमैट खाते से जुड़े अकाउंट से कट जाते हैं. 

कितना और कौन कर सकते हैं निवेश

ये बॉन्ड निवासी व्यक्तियों, अविभाजित हिंदू परिवार (HUF), न्यासों, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थाएं ही खरीद सकते हैं. इंडीविजुअल निवेशक एक साल में अधिकतम 4 किलोग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकते हैं. इसके अलावा ट्रस्ट या संस्थाएं एक साल में अधिकतम 20 किलोग्राम के बॉन्‍ड खरीद सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

Direct Tax Collection: डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में अच्छा इजाफा, 11 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 3.80 लाख करोड़ रुपये रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget