एक्सप्लोरर

SGB Scheme: कल से RBI ला रहा सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए कितने में खरीद सकते हैं 1 ग्राम गोल्ड

Sovereign Gold Bond: अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करना चाहते हैं तो आरबीआई कल से आपके लिए शानदार मौका लेकर आ रहा है. इस स्कीम के तहत आप सस्ते में सोना खरीद सकते हैं.

Sovereign Gold Bond Scheme: सोना एक ऐसी कमोडिटी है जिसमें निवेश करना बहुत फायदेमंद माना जाता है. भारत में लोग पुराने वक्त से ही सोने में निवेश को बहुत अच्छा मानते है, लेकिन अब बदलते वक्त के साथ ही सोने में निवेश करने के तरीके में बदलाव आ गया है. कल से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) की तीसरी सीरीज लेकर आ रहा है.

यह इस वित्त वर्ष 2022-23 का तीसरा गोल्ड बॉन्ड है. इस बॉन्ड को आप सोमवार यानी 19 दिसंबर से 23 दिसंबर, 2022 खरीद सकते हैं. इन पांच दिनों में आप इस गोल्ड बॉन्ड को खरीद सकते हैं. इस गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 5,409 रुपये प्रति ग्राम आरबीआई द्वारा तय किया गया है.

जल्द ही चौथा गोल्ड बॉन्ड भी होगा जारी

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक सरकारी गारंटी वाला बॉन्ड (Government Guarantee Scheme) होता है. अबतक सरकार ने कुल दो बॉन्ड इस वित्त वर्ष में जारी किए हैं और तीसरा बॉन्ड दिसंबर 19 को जारी होने वाली है. इसके बाद आरबीआई इस वित्त वर्ष का आखिरी बॉन्ड 6 से 10 मार्च 2022 के बीच जारी करेगा.

ऑनलाइन शॉपिंग पर मिलेगी भारी छूट

अगर आप रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की ओर से जारी किए जाने वाले इस गोल्ड बॉन्ड में ऑनलाइन निवेश करते हैं तो आपको 50 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से छूट मिलेगी. इस सिस्टम में आपको डिजिटल मोड से पेमेंट करना होगा. ऐसे में डिजिटल तरीके से बॉन्ड को खरीदने पर आपको 5,409 रुपये प्रति ग्राम की जगह आपको 5,359 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से पेमेंट करना होगा.

जानें SGB खरीदने का नियम और अवधि

आरबीआई के नियमों (RBI Rules) के अनुसार कोई भी भारतीय नागरिक इस सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड को खरीद सकता है. इसे इंजिवुजुअल के साथ-साथ परिवार, यूनिवर्सिटी, धर्म संस्थाएं के लोग भी निवेश कर सकते हैं. नियमों के अनुसार अविभाजित हिंदू परिवार (HUF), न्यासों, विश्वविद्यालयों और धर्म संस्थाएं 20 किलोग्राम तक सोना खरीद सकते हैं.

वहीं इंजिवुजुअल व्यक्ति 4 किलोग्राम तक सोना खरीद सकते हैं. इस स्कीम के तहत निवेशकों को सरकार द्वारा 2.50 फीसदी ब्याज सालाना के आधार पर मिल सकता हैं. इस स्कीम की कुल अवधि 8 साल की होती, लेकिन 5वें साल के बाद आप अगले ब्याज के भुगतानों की तारीख से बाहर निकल सकते हैं.

कहां से खरीद सकते हैं सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड

आरबीआई के इस सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड को आप किसी भी सरकारी बैंक या स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पोस्ट ऑफिस से खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप इसे किसे मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों जैसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? यहां चेक करें नए प्राइस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget