एक्सप्लोरर

Sovereign Gold Bond Scheme: सरकार से सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी मौका, जानें निवेश से पहले सारे डिटेल

Sovereign Gold Bond Scheme: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2023-24 सीरीज III में आज निवेश का आखिरी मौका है. हम आपको योजना के डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

Sovereign Gold Bond Scheme 2023-2024:  सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (SBG) की सीरीज III में निवेश करने का आज आखिरी मौका है. ऐसे में अगर आप मार्केट से सस्ते रेट में सोना खरीदना चाहते हैं तो आज शाम तक इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से निवेश कर सकते हैं. साल 2023 की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की आखिरी किस्त 18 दिसंबर को निवेशकों के लिए खुली थी. अगर इसमें पैसे लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको स्कीम के डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

RBI ने इतना तय किया इश्यू प्राइस-

भारतीय रिजर्व बैंक ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की सीरीज III की कीमत 6,199 रुपये प्रति ग्राम तय की है. वहीं अगर आप इस स्कीम में ऑनलाइन निवेश कर रहे हैं तो आपको प्रति ग्राम पर 50 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की कीमतों को आरबीआई इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आखिरी तीन वर्किंग डेज के सोने की औसत कीमत पर तय किया जाता है. ऐसे में आरबीआई ने इसकी प्राइस को 13-14 और 15 दिसंबर की सोने की औसत कीमत पर तय किया है.

कितना मिल रहा है ब्याज?

SBG स्कीम में निवेशक पूरे आठ साल के लिए निवेश कर सकता है, जिसमें पांच साल के बाद एग्जिट लेने का विकल्प मिलता है. वहीं निवेश की गई राशि पर हर साल 2.50 फीसदी के ब्याज दर का लाभ भी मिलता है. इस ब्याज को हर छमाही के आधार पर ग्राहकों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है. इस स्कीम को पहली बार सरकार ने नवंबर 2015 में शुरू किया था.

कितना और कहां से खरीद सकते हैं SGB?

SBG स्कीम के तहत व्यक्तिगत रूप से आप एक साल में 1 ग्राम से लेकर 4 किलोग्राम तक सोना खरीद सकते हैं. वहीं ट्रस्ट या संस्था अधिकतम 20 किलोग्राम सोने में निवेश कर सकता है. ऑफलाइन माध्यम से सोने में निवेश करने के लिए आप मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों NSE, BSE, पोस्ट ऑफिस , कमर्शियल बैंक और स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी (SHCIL) के जरिए SBG में निवेश कर सकते हैं.

ऑनलाइन कैसे कर सकते निवेश-

  • ऑनलाइन SGB में निवेश करने के लिए आप बैंकों की नेट बैंकिंग में लॉगिन करना होगा.
  • आगे ई-सर्विस पर जाकर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के विकल्प को चुनना होगा.
  • आगे टर्म और कंडीशन पर क्लिक करके Proceed पर क्लिक करें. आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसे फिल करें इसके बाद NSDL और CDSL में से किसी एक विकल्प को चुनें जहां आपका डीमैट खाता है.
  • आगे इसे सब्मिट कर दें.
  • फिर आपको जितना गोल्ड खरीदना है उतनी quantity को डालकर नॉमिनी डिटेल्स दर्ज कर दें. आगे इसे सब्मिट कर दें.
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे यहां दर्ज करें और फिर आपके SGB खरीदने का प्रोसेस पूरा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Train Cancelled List 22 Dec: यात्रीगण ध्यान दें! रेलवे ने आज कई ट्रेनों को किया रद्द, सफर पर निकलने से पहले एक बार देख लें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी
अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया
अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget