एक्सप्लोरर

सॉफ्टवेयर सेवाओं का निर्यात 2020-21 में 2.1 फीसदी बढ़ा, 148.3 अरब डॉलर का रहा कारोबार: RBI सर्वे

RBI ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी सेवाओं के निर्यात पर 2020-21 का सालाना सर्वे जारी किया है. रिपोर्ट के मुताबिक सॉफ्टवेयर सेवाओं के निर्यात में 2.1 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई.

मुंबई: सॉफ्टवेयर सेवाओं का निर्यात 2020-21 में 2.1 प्रतिशत बढ़कर 148.3 अरब डॉलर रहा. निर्यात में भारतीय कंपनियों से संबद्ध विदेशी इकाइयों की सेवाएं शामिल हैं. भारतीय रिजर्व बैंक के सोमवार को जारी सर्वेक्षण से जानकारी सामने आई. आरबीआई ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी सेवाओं के निर्यात पर 2020-21 का सालाना सर्वे जारी किया है.

RBI ने 2020-21 का सालाना सर्वे जारी किया

केंद्रीय बैंक के अनुसार, ‘‘भारत का सॉफ्टवेयर सेवाओं का निर्यात (वाणिज्यिक मौजूदगी के जरिये निर्यात को छोड़कर) 2020-21 में सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर 133.7 अरब डॉलर का रहा. विदेशी संबद्ध इकाइयों की वाणिज्यिक मौजूदगी के जरिये सॉफ्टवेयर निर्यात 2020-21 में 14.6 अरब डॉलर का हुआ. इस मामले में सबसे बड़ा गंतव्य अमेरिका है. सॉफ्टवेयर निर्यात के लिए उसकी भागीदारी 54.8 फीसद रही. 

सॉफ्टवेयर सेवाओं का निर्यात 2.1 प्रतिशत बढ़ा

आरबीआई के मुताबिक भारतीय कंपनियों की संबद्ध विदेशी इकाइयों समेत कुल सॉफ्टवेयर सेवाओं का निर्यात 2020-21 में 2.1 प्रतिशत बढ़कर 148.3 अरब डॉलर पर रहा. कुल सॉफ्टवेयर सेवा निर्यात में कंप्यूटर सेवाओं और आईटी संबद्ध सेवाओं की हिस्सेदारी 65.3 प्रतिशत और 34.7 प्रतिशत पर रही. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) संबद्ध सेवाओं (आईटीईएस) के निर्यात में बीपीओ (बिजनेस प्रोसेस आउटर्सोसिंग) सेवाओं का दबदबा देखा गया. केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘सॉफ्टवेयर निर्यात के लिये 54.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ प्रमुख गंतव्य अमेरिका रहा. यूरोप की हिस्सेदारी 30.1 प्रतिशत रही. इसमें करीब आधी हिस्सेदारी ब्रिटेन की थी. 2020-21 के सर्वे के लिए 6,115 सॉफ्टवेयर निर्यात करनेवाली कंपनियों से संपर्क साधा गया था, उनमें से 1,815 कंपनियों ने जवाब दिया, जिसमें ज्यादातर बड़ी कंपनियां शामिल थीं. 

Investment in Fixed Deposit: एफडी कराते वक्त अगर नहीं रखा इन बातों का ध्यान, तो हो सकता है नुकसान

Mutual Fund Investment Tips: म्यूचुअल फंड में करने जा रहे हैं निवेश, जान लें ये 5 बातें, फायदे में रहेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
Petrol-Deisel Rate: चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget