एक्सप्लोरर

Twitter's Logo: बिक गया ट्विटर की नीली चिड़िया वाला आइकॉनिक Logo, जानें कितने की लगी बोली

Twitter's Bird Iconic Logo Auction: नीली चिड़िया को बोली में 34 हजार 375 डॉलर यानी करीब 30 लाख रुपये में इसकी नीलामी की गई है. नीलामी करने वाली कंपनी के पीआर ने इस खबर की पुष्टि की है.

Twitter's Bird Iconic Logo Auction: ट्विटर की पहचान लंबे समय से नीली चिड़िया की रही. लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को जब से एलन मस्क ने टेकओवर किया, उसके बाद से इसमें एक बाद एक लगातार कई तरह के बदलाव किए गए. सबसे पहले इसका नाम बदल कर इसे एक्स कर दिया. वहीं, अमेरिका के सेन फ्रेंसिस्को स्थित हेडक्वार्टर पर लगे नीली चिड़िया वाले आइकॉनिक Logo की अब बोली लग गई है. 

नीली चिड़िया को बोली में 34 हजार 375 डॉलर यानी करीब 30 लाख रुपये में इसकी नीलामी की गई है. नीलामी करने वाली कंपनी के पीआर ने इस खबर की पुष्टि की है. करीब 254 किलो वजन वाले और 12 फीट लंबे, 9 फीट चौड़े  इस नीली चिड़िया लोगो के खरीददार की पहचान नहीं बताई गई है.

हालांकि, जिस बोली में नीली चिड़िया की नीलामी हुई उसमें एपल-1 कंप्यूटर की करीब 3.22 करोड़ रुपये (3.75 लाख डॉलर), स्टील जॉब्स की तरफ से साइन किए गए एपल के एक चेक की करीब 96.3 लाख रुपये (1,12,054 डॉलर) में नीलामी की गई. जबकि पहली जेनरेशन का चार जीबी आईफोन, जो कि सील्ड पैक था, उसे 87 हजार 514 डॉलर में बेचा गया.भले ही नीली चिड़िया का ये लोगो अब माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स का हिस्सा न हो, लेकिन सोशल मीडिया में जिस तरह से Apple या Nike की पहचान है, उसी तरह से इसकी पहचान बनी हुई है.

गौरतलब है कि साल 2022 में एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर को करीब 3368 अरब रुपये (44 बिलियन डॉलर) में खरीद का एलान किया था. डील होने के बाद उस वक्त एलन मस्क ने कहा था कि लोकतंत्र के सुचारु रुप से चलने के लिए फ्री स्पीच जरूरी है.  उन्होंने कहा था कि वे चाहते हैं कि ट्विटर प्रोडक्ट नए फीचर्स और एनहैंसमेंट के साथ अब तक का सबसे बेस्ट स्पेस बनाया जाएगा.

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में दोबारा वापसी के बाद और कुछ विज्ञापनदाताओं के दोबारा आने से आने वाले दिनों में एक्स की हालत में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. साथ ही, एलन मस्क के अधिग्रहण के लिए 13 बिलियन डॉलर लोन देनेवाले बैक को भी इससे राहत मिली है.

ये भी पढ़ें: अब पेंशन संबंधी किसी भी शिकायत का झटपट होगा समाधान, सरकार उठाने जा रही है बड़ा कदम  

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल
UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget