एक्सप्लोरर

Gold Price Hike: 6 महीने में 43% बढ़ी तस्करी वाले सोने की जब्ती, इन कारणों से बढ़ी स्मगलिंग

Import Duty On Gold: सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 12.50 फीसदी लगता है इसके अलावा 2.50 फीसदी कृषि इंफ्रास्ट्रक्टर डेवलपमेंट सेस और 3 फीसदी आईजीएसटी अलग से देना होता है.

Gold Smuggling In India: देश में सोने की स्मगलिंग में बढ़ोतरी आई है जिसके बाद तस्करी कर भारत लाये जाने वाले सोने की जब्ती में भारी इजाफा देखा गया है. मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 के अप्रैल - सितंबर महीने के दौरान स्मगलिंग वाले सोने की जब्ती 43 फीसदी के साथ 2,000 किलो तक जा पहुंचा है. भारत में सबसे ज्यादा सोने की स्मगलिंग म्यांमार नेपाल और बांग्लादेश की सीमाओं के जरिए कया जा रहा है. 

6 महीने में 43% बढ़ी सोने की जब्ती 

सीबीआईसी (Central Board Of Indirect Tax and Custom) के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल ने कहा, 2022-23 के अप्रैल-सितंबर के दौरान कुल 1,400 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था, जबकि मौजूदा वित्त वर्ष के पहले छह महीने में 2000 किलो सोना जब्त किया गया है जो 43 फीसदी ज्यादा है. जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में करीब 3,800 किलो सोना जब्त किया गया था. संजय अग्रवाल ने कहा कि सोने के इंपोर्ट ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गयाहै इसके बावजूद सोने की स्मगलिंग देश में बढ़ी है. उन्होंने आशंका जाहिर किया कि सोने की स्मगलिंग की वजह कीमतों में बड़ी उछाल हो सकती है. 

म्यांमार और बांग्लादेश तस्करी का मुफीद रास्ता 

डीआरआई ने भी 2021-22 के अपने रिपोर्ट में कहा था कि देश में गोल्ड की स्मगलिंग में भी भारी इजाफा हुआ है. म्यांमार और बांग्लादेश बार्डर स्मगलरों के लिए सबसे मुफीद रास्ता बन चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक 2021-22 में डीआरआई ने 405.35 करोड़ रुपये के वैल्यू के बराबर 833.07 किलो सोना जब्त किया था. जिसमें सबसे ज्यादा 37 फीसदी सोना म्यांमार ऑरिजिन का है. जबकि पहले स्मगलिंग वाले सोने में वेस्ट एशिया का बड़ा हिस्सा हुआ करता था. 73 फीसदी सोना म्यांमार और बांग्लादेश के रास्ते भारत में तस्करी किया गया. पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के रास्ते सबसे ज्यादा सोने की स्मगलिंग हो रही है.  

भारी भरकम है इंपोर्ट ड्यूटी 

सोने की तस्करी बढ़ने की बड़ी वजह देश में सोने में लगने वाले भारी भरकम इंपोर्ट ड्यूटी भी है. एक जुलाई 2022 को सरकार ने सोने के आयात में नकेल कसने के लिए सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी को 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 12.50 फीसदी कर दिया गया था. सोने पर 2.50 फीसदी कृषि इंफ्रास्ट्रक्टर डेवलपमेंट सेस (Agriculture Infrastructure Development Cess) और 3 फीसदी आईजीएसटी अलग से देना होता है. सब मिलाकर 18.45 फीसदी सोने के आयात पर टैक्स देना पड़ता है इसलिए इंपोर्ट ड्यूटी देने से बचने के लिए सोने की तस्करी देश में बढ़ी है. 

ये भी पढें 

Cello World IPO: 30 अक्टूबर को खुल रहा है 1900 करोड़ रुपये का आईपीओ, कंपनी ने तय किया इतना प्राइस बैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget