एक्सप्लोरर

छोटी IT कंपनियों के CEO कमा रहे हैं करोड़ों की सैलरी, बड़ी फर्मों के सीईओ को मिल रहा कम पैकेज- जानें क्यों

IT Companies CEOs Salary: आईटी सेक्टर से ऐसी खबर आई है जो आपको चौंका सकती है, दरअसल दिग्गज आईटी कंपनियों के सीईओ छोटी आईटी कंपनियों के सीईओ से कम सैलरी पा रहे हैं. जानें क्यों हुआ है ऐसा-

IT Companies CEO Salary: आईटी कंपनियों के सीईओ का सैलरी पैकेज आमतौर पर काफी बढ़िया होता है. हालांकि अब इसी से जुड़ी ऐसी खबर आई है जो आपको हैरान कर सकती है. देश में वित्त वर्ष 2023 में छोटी आईटी कंपनियों ने अपने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) को इतनी ज्यादा सैलरी दी है जो कि इनकी समकक्ष दिग्गज आईटी कंपनियों के सीईओ से भी काफी ज्यादा है. छोटी आईटी कंपनियों ने इस सेक्टर की दिग्गज कंपनियों जैसे इंफोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के सीईओ की सैलरी से भी ज्यादा पैकज हासिल किए हैं.

आईटी फर्म्स के सीईओ ने कितनी कमाई की- कितना अंतर है दिग्गजों से

CNBC की एक खबर के मुताबिक पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के सीईओ संदीप कालरा ने वित्त वर्ष 2023 में 61.7 करोड़ रुपये की कमाई की है. सैलरी के मामले में ये केवल विप्रो के सीईओ Thierry Delaporte से पीछे हैं जिन्होंने इस दौरान 82.4 करोड़ रुपये का पैकेज हासिल किया है. एम्फेसिस के नितिन राकेश ने वित्त वर्ष 2023 में 59.2 करोड़ रुपये का पैकेज हासिल किया है और आईटी कंपनियों में सैलरी के मामले में तीसरे स्थान पर रहे हैं. कोफोर्ज के सीईओ सुधीर सिंह ने विप्रो और इंफोसिस के अलावा निफ्टी की अन्य आईटी फर्म्स से ज्यादा पैकेज हासिल किया है और सालाना आमदनी की है.

इसके मुकाबले में अगर टीसीएस और टेक महिंद्रा जैसे आईटी जाएंट्स को देखें तो टीसीएस के राजेश गोपीनाथन को 30 करोड़ रुपये की सालाना आय मिली, इसी तरह टेक महिंद्रा के सीपी गुरनानी को भी 30 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज मिला. इसके अलावा इन दो कंपनियों को छोड़कर वित्त वर्ष 2023 के लिए निफ्टी में शामिल सभी आईटी कंपनियों के सीईओ की सैलरी में गिरावट देखी गई है. इन आईटी कंपनियों के सीईओ के पैकेज में फिक्स्ड पैकेज, वेरिएबल पे, रिटायरल बेनेफिट्स और स्टॉक ऑप्शंस के तहत मिली आय भी शामिल रहती है. 

छोटी आईटी कंपनियों ने दिग्गज आईटी कंपनियों से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया 

वित्त वर्ष 2023 में एचसीएल टेक के सीईओ सी विजयकुमार की आय में 77 फीसदी की कमी देखी गई और ये 28.4 करोड़ रुपये पर आ गई. टेक महिंद्रा और माइंडट्री के सीईओ को भी वित्त वर्ष 2023 में 52 फीसदी कम सैलरी मिली है. आईटी कंपनियों के घटते प्रॉफिट मार्जिन को देखते हुए इन सीईओ की सैलरी में ये कटौती की गई है. वहीं पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और एम्फेसिस जैसी छोटी आईटी कंपनियों ने वित्त वर्ष 2023 में 33 फीसदी की प्रॉफिट ग्रोथ दिखाई है जबकि इनके मुकाबले में बड़ी और दिग्गज कंपनियों जैसे इंफोसिस, टीसीएस एंड एचसीएल टेक्नोलॉजीज के इसी साल में प्रॉफिट ग्रोथ 10 फीसदी से कम रहे हैं. इसी के मुताबिक इनके शेयरों में भी ऐसा ही ट्रेंड देखा गया और कोफोर्ज, परसिस्टेंट सिस्टम्स, बिरला सॉफ्ट के शेयरों में पिछले साल 33 फीसदी की उछाल देखी गई. 

ये भी पढ़ें

G20 Seminar: ग्लोबल चुनौतियों से निपटने के लिए भारत पूरी तरह सक्षम, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget