एक्सप्लोरर

सोने से ज्यादा चमक रही है चांदी, 1 लाख रुपये के पार पहुंचा भाव, जानिए ऐसा क्यों हो रहा है?

अगर आप चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो जान लीजिए कि बाजार में अभी मजबूत बुलिश ट्रेंड है. हालांकि, तेज़ी के इस दौर में सतर्क रहना भी ज़रूरी है.

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के दाम 1,000 रुपये बढ़कर 1,08,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए. यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. इससे पहले शनिवार को चांदी 1,07,100 रुपये प्रति किलो पर स्थिर थी. वहीं शुक्रवार को चांदी ने 3,000 रुपये की छलांग लगाकर पहली बार इसी स्तर को छुआ था.

कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक चांदी में ये उछाल कुछ अहम कारणों से आया है. जैसे- निवेशकों की मजबूत मांग, डॉलर की कमजोरी, भू-राजनीतिक तनाव, इलेक्ट्रिक व्हीकल और सोलर इंडस्ट्री से बढ़ती औद्योगिक मांग. इन सभी वजहों ने चांदी के भाव को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

सोने की चमक कुछ फीकी पड़ी

वहीं दूसरी ओर, सोना निवेशकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा. 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 280 रुपये गिरकर 97,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. शनिवार को भी यह 1,630 रुपये गिरकर 98,060 रुपये पर बंद हुआ था. 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 250 रुपये गिरकर 97,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जो पहले 1,500 रुपये की गिरावट के बाद 97,600 रुपये पर पहुंचा था.

ग्लोबल मार्केट में क्या हो रहा है?

स्पॉट गोल्ड की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की बढ़त के साथ 3,312.84 डॉलर प्रति औंस पर रही. अमेरिकी और चीनी अधिकारियों के बीच संभावित बातचीत से सेफ हैवन एसेट्स की मांग कम हुई है. अमेरिकी नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट मजबूत रही है, जिससे फेडरल रिजर्व की नीतियों में ढील की संभावना पर फिर से विचार किया जा रहा है. HDFC Securities के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, "सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव आर्थिक आंकड़ों और भू-राजनीतिक घटनाओं के चलते बना हुआ है."

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चमकी चांदी

स्पॉट सिल्वर 0.9 फीसदी चढ़कर 36.30 डॉलर प्रति औंस हो गई है. Mehta Equities के वाइस-प्रेसिडेंट राहुल कलंत्री ने बताया कि चांदी ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है और घरेलू बाजार में भी नए उच्चतम स्तर पर पहुंची है. यूरोपीय महंगाई दर में नरमी और ट्रेड डील से जुड़े सकारात्मक संकेतों ने चांदी को मजबूती दी है.

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

अगर आप चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो जान लीजिए कि बाजार में अभी मजबूत बुलिश ट्रेंड है. हालांकि, तेज़ी के इस दौर में सतर्क रहना भी ज़रूरी है. वहीं, सोने में गिरावट को लॉन्ग टर्म निवेशक मौके की तरह देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 1 लाख के बन गए 80 करोड़ रुपये, पापा के निवेश से बेटा बना मालामाल, सोशल मीडिया पर वायरल है स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget