एक्सप्लोरर

Silver ETF: सिल्वर ETF में निवेश से चांदी काटेंगे इन्वेस्टर्स, बस अपनाना होगा ये तरीका

कई बार तो चांदी में निवेश का रिटर्न सोने से ज्यादा चमकता मालूम पड़ता है. बस, चांदी में निवेश पर चांदी काटने का तरीका हमें आना चाहिए. जानिए इसके लिए क्या करें.

कौन ज्यादा चमकता है? सोना या चांदी. धातु या मूल्य दोनों के हिसाब से सभी कहेंगे चांदी. लेकिन जब बात निवेश की हो तो दोनों के रिटर्न की चमक में होड़ लगती है. कई बार तो चांदी में निवेश का रिटर्न सोने से ज्यादा चमकता मालूम पड़ता है. बस, चांदी में निवेश पर चांदी काटने का तरीका हमें आना चाहिए. क्योंकि बीते एक साल से चांदी में निवेश की चमक सोने के मुकाबले कम नहीं रही है.

इसी साल चांदी ने निवेशकों को 10 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. अगले एक साल में यह रिटर्न 35 फीसदी का हो सकता है. सवाल यह है कि आखिर निवेशकों को सिल्वर में किस तरह से निवेश करना चाहिए. क्या उन्हें फिजिकल सिल्वर खरीदना चाहिए या फिर ईटीएफ या फिर फ्यूचर मार्केट में निवेश करना चाहिए.

सिल्वर ईटीएफ में निवेश से होती है मोटी कमाई

चांदी में निवेश कर मोटी कमाई का सबसे अच्छा तरीका सिल्वर ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में निवेश है. यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो चांदी के सिक्कों या आभूषणों में निवेश करना पंसद नहीं करते हैं, लेकिन चांदी से मोटी कमाई करना चाहते हैं. सिल्वर ईटीएफ अपने फंड का 95 फीसदी फिजिकल सिल्वर और चांदी से संबंधित उत्पादों में निवेश करते हैं. जैसे-जैसे चांदी की कीमत में इजाफा होता है, इसके रिटर्न में भी इजाफा होता रहता है. साथ ही, आप सिल्वर ईटीएफ को मार्केट प्राइस पर भी बेच सकते हैं. सिल्वर ईटीएफ में निवेश कर आप चांदी के फिजिकल ट्रेड में शामिल कुछ जोखिमों से बच सकते हैं. जैसे सिल्वर ईटीएफ को न तो चोर चुरा सकता है और न ही यह खो सकता है.

सिल्वर ईटीएफ ऐसे करते हैं कारोबार

सिल्वर ईटीएफ ऐसे फंड हैं जो चांदी की कीमत को ट्रैक करते हैं और स्टॉक एक्सचेंजों पर स्टॉक की तरह ही कारोबार करते हैं.सेबी के नियमों के तहत सिल्वर ईटीएफ को कानून के तहत अपने कोष का 95 फीसदी चांदी में निवेश करना अनिवार्य है. इन्हें प्रमुख एक्सचेंजों पर स्टॉक की तरह खरीदा और बेचा जा सकता है. सिल्वर ईटीएफ में निवेश करना आम तौर पर एक अच्छा निवेश माना जाता  है.

लेकिन सिल्वर ईटीएफ के साथ बाजार से संबंधित जोखिमें जुडी हुई हैं.  इन फंडों का मूल्य चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव से बहुत हद तक जुड़ा हुआ है, जो काफी उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. औद्योगिक मांग में बदलाव के कारण चांदी की कीमतें नीचे गिर सकती हैं. इस कारण ईटीएफ से मिलने वाले रिटर्न पर भी असर पड़ सकता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: IPO निवेशकों के लिए खास है बुधवार का दिन, ये 3 कंपनियां शेयर मार्केट में करने वाली हैं आगाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget