एक्सप्लोरर

Doomsday: ‘कयामत के दिन’ की तैयारी कर रही यह कंपनी, खरीद लिए 5 एरोप्लेन 

Nightwatch Plane: यह विमान कोरियन एयर से लिए गए हैं. ये विमान ई-4बी नाईटवॉच की जगह लेंगे, जो कि परमाणु हमले की स्थिति में इमरजेंसी कॉल सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किए जा सकेंगे.

Nightwatch Plane: हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग अपने लिए हवाई में एक बंकर बनवा रहे हैं. यह बंकर प्रलय जैसी स्थिति में महीनों तक उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षित रखने में सक्षम होगा. इस तरह के बंकर कई बिजनेसमैन बनवा चुके हैं. अब जानकारी सामने आई है कि अमेरिका की एक कंपनी कयामत के दिन की तैयारी कुछ अलग तरीके से कर रही है. सियरा नेवाडा कॉर्पोरेशन (Sierra Nevada Corporation) ने 5 विमान खरीदे हैं. इन्हें अब बदलकर परमाणु हमले की स्थिति में लोगों की जान बचाने के लिए तैयार किया जाएगा. 

सियरा नेवाडा कॉर्पोरेशन ने कोरियन एयर से खरीदे विमान 

सियरा नेवाडा कॉर्पोरेशन (SNC) ने यह 5 बोइंग 747 एरोप्लेन कोरियन एयर (Korean Air) से लिए हैं. इन विमानों का इस्तेमाल यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए किया जाता था. अब इन्हें मिलिट्री के विशेष प्रयोगों के लिए तैयार किया जाएगा. एसएनसी ने हाल ही में अमेरिकी एयर फोर्स से ई-4बी नाईटवॉच (E-4B Nightwatch) की जगह नए विमान बनाने के लिए 13 अरब डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था. नाईटवॉच को डूम्सडे प्लेन के नाम से भी जाना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि यह प्लेन परमाणु हमले को झेलने में सक्षम है. साथ ही ऐसी स्थिति में इमरजेंसी कॉल सेंटर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. 

नाईटवॉच प्लेन की जगह लेने को तैयार किया जाएगा इन्हें 

इन 5 कोरियाई बोइंग 747 एरोप्लेन की कीमत लगभग 67.4 करोड़ डॉलर है. कोविड 19 महामारी के चलते यह पांचों विमान कई सालों से खड़े हुए थे. रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एसएनसी को यह सभी विमान 2025 में मिल जाएंगे. इसके बाद इन्हें नाईटवॉच की जगह लेने के लिए तैयार किया जाएगा. नए विमान नाईटवॉच से काफी एडवांस होंगे. अमेरिकी वायुसेना कई सालों से नाईटवॉच का इस्तेमाल कर रही है. 

एयर फोर्स ने कंपनी को दिया 2036 तक का समय 

कंपनी प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने यह विमान खरीदे हैं. मगर, उन्होंने इससे ज्यादा डिटेल बताने से इंकार कर दिया. हालांकि, एयर फोर्स ने नए डूम्सडे विमानों को तैयार करने के लिए साल 2036 तक का समय दिया है. एयर फोर्स प्रवक्ता ने सीएनएन को बताया कि हम भविष्य की जरूरतों के हिसाब से नए विमान तैयार करवा रहे हैं.

ये भी पढ़ें 

Naotaka Nishiyama: जापानी सीईओ को हो गया भारत से प्यार, बोले-दुनिया को चाहिए भारतीय लीडरशिप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी
LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव
Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव
50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
Embed widget