एक्सप्लोरर

Shark Tank India Season 2: नमिता थापर ने बाकी शार्क्स को पछाड़ कर किया सबसे ज्यादा निवेश, जानें कितना किया इन्वेस्ट

Shark Tank India Season 2: बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया 10 मार्च को खत्म हो गया. इस सीजन में एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के एमडी नमिता थापर ने सबसे ज्यादा पैसे स्टार्टअप पर निवेश किए हैं.

Shark Tank India Season 2 Investment: मशहूर बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India Season 2) 10 मार्च को खत्म हो गया. इस शो के पहले सीजन की तरह यह सीजन भी काफी सफल रहा. इस सीजन में नमिता थापर, अमन गुप्ता, पीयूष बंसल, अनुपल मित्तल, विनीता सिंह और अमित जैन बतौर जज नजर आए हैं. इस सीजन ने लोगों ने पहले सीजन के सबसे लोकप्रिय जज और भारत के पे फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) और मामाअर्थ की फाउंडर गजल अलघ (Ghazal Alagh)  को काफी मिस किया. इस सीजन में सभी छह शार्क ने जमकर स्टार्टअप में निवेश किया है. इस सीजन में सभी शार्क्स ने मिलकर कुल 81.16 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

किस शार्क ने सबसे ज्यादा निवेश किया?

शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन में सबसे ज्यादा निवेश एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के एमडी नमिता थापर (Namita Thapar) ने किया है. उन्होंने इस सीजन में कुल 19.04 करोड़ रुपये का निवेश स्टार्टअप में किया है. गौरतलब है कि शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन का पहला एपिसोड 2 जनवरी, 2023 को टेलीकास्ट किया गया था. वहीं इसका आखिरी एपीसोड 10 मार्च, 2023 को टेलीकास्ट हुआ है. इस सीजन में फ्लैट हेड, हेयर कलर ब्रांड Paradyes, Nish Hair  आदि जैसे कई स्टार्टअप शार्क से इन्वेस्टमेंट पाने में सफल रहे. इस सीजन में नमिता थापर ने सबसे ज्यादा पैसे स्टार्टअप में निवेश किए हैं. नमिता के अलावा बाकी शार्क्स ने भी कई बिजनेस पर पैसे लगाए हैं.

अमन गुप्ता

बोट के फाउंडर अमन गुप्ता (Aman Gupta) ने नमिता थापर के बाद सबसे ज्यादा पैसे इस सीजन में निवेश किए हैं. उन्होंने इस सीजन में कुल 17.84 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

पीयूष बंसल

ई-आईवियर कंपनी के फाउंडर पीयूष बंसल (Peyush Bansal) ने इस सीजन में 10 हफ्ते तक कुल 16.16 करोड़ रुपये का निवेश किया है. ऐसे में वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं.

अनुपम मित्तल

शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल (Anupam Mittal) ने शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन में कुल 9.77 करोड़ रुपये का निवेश किया है. यह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं.

विनिता सिंह

शुगर कॉस्मेटिक की को फाउंडर विनिता सिंह (Vinita Singh) ने इस सीजन में कुल 9.69 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इस लिस्ट में वह 5वें स्थान पर रही हैं.

अमित जैन

शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 के नये जज और कार देखो डॉट काम के मालिक अमित जैन (Amit Jain) ने इस सीजन में सबसे कम पैसे निवेश किए हैं. उन्होंने कुल 8.66 करोड़ रुपये स्टार्टअप में लगाए हैं.  

ये भी पढ़ें-

EPFO का बड़ा फैसला! ज्यादा पेंशन प्राप्त के लिए 3 मई तक कर सकते हैं आवेदन, जानें इसका आसान प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran War: खतरनाक मोड़ पर ईरान-यूएस वॉर और ट्रंप की धमकी के बीच भारत के लिए आयी ये चौंकने वाली रिपोर्ट
खतरनाक मोड़ पर ईरान-यूएस वॉर और ट्रंप की धमकी के बीच भारत के लिए आयी ये चौंकने वाली रिपोर्ट
70000 करोड़ का टैक्स घोटाला! बर्गर-पिज्जा बेच मुनाफा निगल रहे रेस्टोरेंट मालिक, अब AI से होगा पर्दाफाश
70000 करोड़ का टैक्स घोटाला! बर्गर-पिज्जा बेच मुनाफा निगल रहे रेस्टोरेंट मालिक, अब AI से होगा पर्दाफाश
15 परसेंट तक बढ़ने वाली हैं AC की कीमतें, Daikin से लेकर Voltas तक के चढ़ जाएंगे दाम; जानें वजह
15 परसेंट तक बढ़ने वाली हैं AC की कीमतें, Daikin से लेकर Voltas तक के चढ़ जाएंगे दाम; जानें वजह
गिरते बाजार में 52-वीक के हाई पर पहुंचा स्टॉक, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का इससे है गहरा कनेक्शन
गिरते बाजार में 52-वीक के हाई पर पहुंचा स्टॉक, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का इससे है गहरा कनेक्शन

वीडियोज

Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump
Iran में Israel ने बरसाए बम..मचा दी जबरदस्त तबाही! | Iran Vs US-Israel War Update | Donald Trump
Iran हो रहे ताबड़तोड़ हमले..Mojtaba के Supreme Leader बनते ही भारी तबाही | Iran Vs US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालातों पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालातों पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget