एक्सप्लोरर

Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया में अशनीर ग्रोवर की जगह लेंगे अमित जैन, जानिए कौन हैं ये नए जज

Shark Tank India Season 2 नए साल में 2 जनवरी 2023 से शुरू होने जा रहा है. पहले सीजन के जज अशनीर ग्रोवर की जगह आप इस सीजन में अमित जैन का जलवा देखेंगे. जानिए पूरी डिटेल्स..

Shark Tank India Season 2: मशहूर बिजनेस बेस्ड रिएलिटी शो (Business Realty Show) शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) का दूसरा सीजन 2 जनवरी 2023 से शुरू होने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका पहला सीजन काफी शानदार रहा और देश की जनता ने इसे खूब पसंद किया. अब इसका दूसरा सीजन नए साल के दूसरे दिन 2 जनवरी से शुरू होने वाला है. हालांकि, इस बार शो में एक शार्क को रिप्लेस कर दिया है.

इस सीजन में दर्शक पहले सीजन के जज अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) को काफी मिस कर सकते हैं. इस सीजन में अशनीर को अमित जैन (Amit Jain) ने रिप्लेस कर दिया है. आइए जानते हैं कौन हैं ये नया जज...

अशनीर ग्रोवर हुए बाहर

इस बार 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 में दर्शक अशनीर ग्रोवर का जलवा नहीं देख सकेंगे. ऐसा इसलिए हैं क्योंकि अशनीर ग्रोवर को शो से बाहर कर दिया गया है. अशनीर के साथ गजल अलघ भी इस बार दूसरे सीजन में शामिल नहीं होगी.

कार देखो के मालिक हैं अमित जैन

अशनीर ग्रोवर को दूसरे सीजन में रिप्लेस करने वाले जज अमित जैन कार देखो कंपनी के सीईओ (Amit Jain CEO of Car Dekho Company) हैं. उनकी कंपनी यूज्ड कार की खरीद बिक्री ऑनलाइन कराती है. साल 2006 में अमित जैन और उनके भाई अनुराग ने अपने गैराज को एक ऑफिस में बदल दिया था और अपनी कंपनी 'गिरनारसॉफ्ट' लॉन्च की थी, लेकिन उनके स्टार्टअप को भारी नुकसान हुआ. इसके बाद साल 2008 में, अमित और उनके भाई ने दिल्ली में ऑटो एक्सपो में भाग लिया, जहां पर उन्होंने कार देखो लॉन्च की. बता दें कि कार देखो वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये लोगों को सही गाड़ी खरीदने में मदद करती है.

आईआईटी दिल्ली से की पढ़ाई

अमित ने अपनी पढ़ाई जयपुर और दिल्ली से पूरी की है. उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, जयपुर में पूरी की और 1999 में IIT दिल्ली से ग्रेजुएशन किया. अमित ने साल 1999-2000 में, अमित ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया था. बाद में वह एक अन्य सॉफ्टवेयर फर्म के लिए काम करने के लिए ऑस्टिन चले गए थे. अमित जैन के पिता का निधन हो चुका है. उनके पिता प्रशांत जैन आरबीआई के पूर्व अधिकारी थे. वहीं उनकी मां नीलमा जैन एक गृहिणी हैं.

इतनी है अमित जैन की नेट वर्थ 

शार्क टैंक इंडिया वेबसाइट के अनुसार, अमित जैन की कुल संपत्ति 360 मिलियन अमरीकी डॉलर है. कार देखो कंपनी ने कई वाहन निर्माताओं के 4000 से अधिक कार डीलरों और कई वित्तीय संस्थानों के साथ वाहनों की खरीद की सुविधा के लिए टाई-अप कर रखा है. इसके निवेशकों में Google Capital, Tybourne Capital, Hillhouse Capital, Sequoia Capital, HDFC Bank, रतन टाटा और टाइम्स इंटरनेट तक शामिल हैं.

ये होंगे शो के जज

इस बार इस शो में बतौर जज के रूप में शुगर कॉस्मेटिक्स की को-फाउंडर विनीता सिंह (Vinita Singh, Co-Founder of Sugar Cosmetics), एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की एक्सक्यूटिव डाएरेक्टर नमिता थापर (Namita Thapar, Executive Director, Emcure Pharmaceuticals), पीपल ग्रुप-शादी.कॉम के सीईओ अनुपम मित्तल (Anupam Mittal, CEO of People Group-Shaadi.com) के साथ को-फाउंडर और boAt लाइफस्टाइल के सीएमओ अमन गुप्ता (Aman Gupta, Co-Founder and CMO, Boat Lifestyle) और लेंसकार्ट.कॉम के फाउंडर और सीईओ पीयूष बंसर (Piyush Bansar, Founder & CEO, Lenskart.com) भी नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें-

Tax Benefit: ELSS, PPF और ULIP में निवेश के लिए कौन-सा विकल्प रहेगा शानदार? जानिए किसमें कितनी मिलेगी छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के 200 बिलियन ट्रांजैक्शन फिर भी कैश का क्रेज बरकरार, क्यों जेब में नकद रखना पसंद कर रहे हैं भारतीय?
UPI के 200 बिलियन ट्रांजैक्शन फिर भी कैश का क्रेज बरकरार, क्यों जेब में नकद रखना पसंद कर रहे हैं भारतीय?
1 जून से जेब होगी ढीली या मिलेगी राहत? LPG सिलेंडर से लेकर बैंकों तक होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव
1 जून से जेब होगी ढीली या मिलेगी राहत? LPG सिलेंडर से लेकर बैंकों तक होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव
Rupee Value: डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है रुपया, लेकिन पाकिस्तान का रुपया क्यों है स्थिर?
डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है रुपया, लेकिन पाकिस्तान का रुपया क्यों है स्थिर?
Made in India Mobiles: देश में ही बनेंगे मोबाइल के पुर्जे, 40000 करोड़ की स्कीम के साथ PLI 2.0 को जोड़ेगी सरकार
देश में ही बनेंगे मोबाइल के पुर्जे, 40000 करोड़ की स्कीम के साथ PLI 2.0 को जोड़ेगी सरकार

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, दिखाई जुड़वां बच्चों की पहली झलक, सासू मां ने उतारी नजर
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, दिखाई जुड़वां बच्चों की पहली झलक, सासू मां ने उतारी नजर
Weather Update: दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें कैसा रहने वाला है पूरे देश का मौसम
दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें देशभर के मौसम का मिजाज
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Embed widget