एक्सप्लोरर

Share Market Today: हफ्ते भर की हरियाली के बाद लाल हुआ शेयर बाजार, 290 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी 25000 के नीचे

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को दबाव में दिख रहे हैं. दोनों में गिरावट दर्ज की गई है.

Share Market Today: वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रूख के बीच हफ्ते भर की तेजी के बाद आज शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है. भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स शुक्रवार को सुबह के कारोबारी सत्र की शुरुआत लाल निशान पर की. बीएसई सेंसेक्स 290 अंक या 0.35 परसेंट गिरकर 81,709 पर आ गया. जबकि निफ्टी 50 93 अंक या 0.37 परसेंट फिसलकर 24,990 पर ट्रेड करता नजर आया. 

 व्यापक बाजार (Broader Market) में मिश्रित रुझान देखने को मिला. जहां निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.06 परसेंट की मामूली बढ़त देखी गई. वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 100 में 0.24 परसेंट की गिरावट आई. सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी बैंक (-0.45 परसेंट), निफ्टी आईटी (-0.27 परसेंट) निचले स्तर पर रहे. एफएमसीजी और मेटल शेयरों में भी गिरावट देखी गई. हालांकि, अधिकतर दूसरे इंडेक्स में मामूली बढ़त देखी गई. 

बाजार पर अमेरिकी टैरिफ का असर 

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार कहते हैं, बाजार पर अमेरिकी टैरिफ का असर दिखेगा, जिससे पिछले छह दिनों की तेजी पर ब्रेक लगेगा. हालांकि, लार्जकैप शेयर इस वक्त बेहतर परफॉर्मेंस कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, पिछले एक साल में निफ्टी ने 1 परसेंट की बढ़त हासिल की है, जबकि इसी दौरान निफ्टी मिडकैप 150 में 0.35 परसेंट और निफ्टी स्मॉलकैप 250 में 4.7 परसेंट की गिरावट आई है. यह रूझान आगे भी जारी रह सकता है. मिडकैप आईटी फिलहाल लचीला बना हुआ है. 

निफ्टी में सबसे अधिक प्रॉफिट कमाने वाले शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और हिंडाल्को शामिल रहे. जबकि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में सबसे अधिक 1.24 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक और ग्रासिम का स्थान रहा. 

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशिया-प्रशांत बाजारों में मिला-जुला कारोबार हुआ क्योंकि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण का इंतजार कर रहे हैं, जिससे ब्याज दरों में कटौती होने के संकेत मिल सकते हैं. गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए. डाव जोंस में 0.34 परसेंट की गिरावट आई, जबकि नैस्डैक में 0.34 परसेंट और एसएंडपी 500 में 0.4 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई.

वहीं, चीन का शंघाई और शेन्जेन इंडेक्स ने क्रमशः 0.63 परसेंट और 1.24 परसेंट की बढ़त हासिल की. जापान का निक्केई 0.01 परसेंट बढ़ा. जबकि हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.27 परसेंट और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.77 परसेंट उछला. गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने दो दिनों की बिकवाली के बाद 1,247 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,546 करोड़ रुपये की खरीदारी के साथ अपनी खरीद जारी रखी. 

 

ये भी पढ़ें: 

चीन ने फिर कर दिया खेल, फॉक्सकॉन ने भारत से 300 इंजीनियर्स वापस बुलाए; अब आगे क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate: भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?
भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?
भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone, 1 लाख के फोन में कितना पैसा कंपनी को और कितना सरकार को जाता है?
भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone, 1 लाख के फोन में कितना पैसा कंपनी को और कितना सरकार को जाता है?
करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत
करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत
Meesho से शॉपिंग करते हैं तो सावधान, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया सख्त आदेश
Meesho से शॉपिंग करते हैं तो सावधान, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया सख्त आदेश

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget