एक्सप्लोरर

Share Market 29 July: शेयर मार्केट की हुई कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों आज फिर लुढ़के

Share Market Today 29 July: शेयर बाजार की आज फिर से नेगेटिव शुरुआत हुई. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ खुले हैं. इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, ICICI बैंक, TCS जैसे तमाम शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार की आज फिर से कमजोर शुरुआत हुई. मंगलवार को कारोबारी सेशन के दौरान बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 80,780 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स भी 35 अंक लुढ़ककर 24,700 के लेवल के नीचे चला गया.

इन शेयरों में देखी गई गिरावट

अमेरिका के साथ ट्रेड डील में हो रही देरी, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के कमजोर नतीजों और एशियाई बाजारों के मिलेजुले रूख का शेयर बाजार पर दबाव रहा. कारोबार के दौरान भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, जोमैटो (इटर्नल), इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, ICICI बैंक, TCS, टाइटन, HDFC बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में 2 परसेंट तक की गिरावट आई, जिससे बेंचमार्क पर दबाव बढ़ा. 

सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, HCL टेक, पावर ग्रिड और HUL में 0.5 परसेंट तक की मामूली गिरावट देखी गई. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.11 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.30 परसेंट  की गिरावट आई, जो व्यापक बाजारों में मिले-जुले प्रदर्शन का संकेत है.

सेक्टोरल इंडेक्स की परफॉर्मेंस

निफ्टी डिफेंस में 1.6 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. वहीं,  आईटी में 0.57 परसेंट की गिरावट आई है और फाइनेंशियल सर्विसेज  में 0.18 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है. वहीं, निफ्टी रियल्टी में 0.6 परसेंट और मेटल इंडेक्स में 0.5 परसेंट का उछाल आया है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है. 

ग्लाेबल मार्केट का रूख

एमएससीआई के एशिया-प्रशांत शेयरों का सबसे बड़ा सूचकांक मंगलवार को 0.68 परसेंट नीचे गिरा. जापान के निक्केई में 0.78 परसेंट और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.02 परसेंट की गिरावट आई है. इस बीच( अमेरिका के साथ यूरोपीय यूनियन (EU) की ट्रेड डील होने के बाद मंगलवार को डॉलर स्थिर रहा. 

वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिलेजुले रूख के साथ बंद हुए. S&P 500 इंडेक्स में 0.02 परसेंट का उछाल आया, जबकि डॉव जोन्स में 0.14 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी फैसले के साथ-साथ मुद्रास्फीति, व्यापार और आर्थिक आंकड़ों के आने से इस सप्ताह उतार-चढ़ाव की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें: 

1 अगस्त से होने जा रहे ये बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा इसका कितना असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
Crude Oil Price: ईरान वॉर के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड 120 डॉलर पर पहुंचने के बाद 6% लुढ़का भाव
ईरान वॉर के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड 120 डॉलर पर पहुंचने के बाद 6% लुढ़का भाव
बिकवाली के बीच इस कंपनी के शेयर ने सिर्फ तीन दिन में किया मालामाल, 35 फीसदी बढ़े दाम
बिकवाली के बीच इस कंपनी के शेयर ने सिर्फ तीन दिन में किया मालामाल, 35 फीसदी बढ़े दाम
LPG Crisis: भारत में 3 करोड़ टन एलपीजी की सालाना खपत, जानें ईरान वॉर के बाद अब तक क्या उठाए कदम
भारत में 3 करोड़ टन LPG की सालाना खपत, जानें ईरान वॉर के बाद अब तक क्या उठाए कदम

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
The Taj Story OTT Release: पांच महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
Embed widget