एक्सप्लोरर

Crude Oil Price: ईरान वॉर के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड 120 डॉलर पर पहुंचने के बाद 6% लुढ़का भाव

ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव जल्द खत्म हो सकता है. इसी दौरान वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी करीब 10.06 प्रतिशत गिरकर 85.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • ईरान-इजरायल तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई।
  • डोनाल्ड ट्रंप के बयान से अमेरिका-ईरान तनाव खत्म होने के संकेत।
  • भारत ने घरेलू एलपीजी आपूर्ति को दी सर्वोच्च प्राथमिकता।
  • तेल कंपनियां गैर-घरेलू क्षेत्र की मांग पर करेंगी विचार।

Crude Oil Price Fall Today: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच एक दिन पहले यानी मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. ईरान-इजरायल विवाद से पैदा हुए हालात और होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल सोमवार को इंट्राडे में 117 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था. हालांकि, मंगलवार सुबह यह लगभग 10.17 प्रतिशत गिरकर 85.15 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया था. 

इससे एक दिन पहले पिछले कारोबारी सेशन में तेल की कीमतें साल 2022 के बाद पहली बार इतने हाई लेवल पर पहुंची थी. इसलिए अचानक आयी इस गिरावट से बाजार को भी सहारा मिला है. आइए जानते हैं, आखिर इतनी तेज गिरावट क्यों दर्ज की गई है?

ट्रंप के बयान के बाद बाजार में नरमी

तेल की कीमतों में आई इस कमजोरी के पीछे डोनाल्ड ट्रंप के हाल ही में दिए गए संकेत को माना जा रहा है. ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव जल्द खत्म हो सकता है. इसी दौरान वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी करीब 10.06 प्रतिशत गिरकर 85.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बीच व्लादिमीर पुतिन और ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत भी हुई, जिसे हालात शांत कराने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

एलपीजी सप्लाई को लेकर तेल कंपनियों की प्राथमिकता

भारत पेट्रोलियम ने कहा है कि घरेलू एलपीजी की सप्लाई को सबसे पहले प्राथमिकता दी जा रही है. वैश्विक हालात के कारण ईंधन और एलपीजी की आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है. इसलिए घरों में गैस की कमी न हो इसके लिए एलपीजी उत्पादन बढ़ाया जा रहा है. अस्पताल, स्कूल और अन्य जरूरी संस्थानों को भी जरूरत के हिसाब से एलपीजी दी जाएगी.

गैर-घरेलू सेक्टर की मांग को देखने के लिए तेल कंपनियों की एक कमेटी बनाई गई है. जिसमें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारी शामिल हैं. यह कमेटी तय करेगी कि किस सेक्टर को कितनी एलपीजी दी जाए, क्योंकि गैर-घरेलू एलपीजी की सप्लाई काफी हद तक आयात पर निर्भर है और ऐसे में हर मांग को पूरा कर पाना संभव नहीं होता है.

ये भी पढ़ें: भारत में 3 करोड़ टन एलपीजी की सालाना खपत, जानें ईरान वॉर के बाद अब तक क्या उठाए कदम

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

शराब ने भर दिया इस राज्य का खजाना, दारू से पहली बार ₹4013 करोड़ पहुंचा राजस्व, टूटे रिकॉर्ड
शराब ने भर दिया इस राज्य का खजाना, दारू से पहली बार ₹4013 करोड़ पहुंचा राजस्व, टूटे रिकॉर्ड
Iran War: ईरान युद्ध की आग में जलेगी आपकी जेब, भारत में महंगाई बढ़ने का बढ़ा खतरा, ट्रंप हैं कारण!
Iran War: ईरान युद्ध की आग में जलेगी आपकी जेब, भारत में महंगाई बढ़ने का बढ़ा खतरा, ट्रंप हैं कारण!
Wipro का बड़ा धमाका, ₹15000 करोड़ के शेयर बायबैक का एलान, निवेशकों की लगी लॉटरी
Wipro का बड़ा धमाका, ₹15000 करोड़ के शेयर बायबैक का एलान, निवेशकों की लगी लॉटरी
बुरी खबर! अर्थव्यवस्था की रेस में पिछड़ा भारत, छठे नंबर पर पहुंचा, अब कौनसे 5 देश हैं आगे? जानिए
बुरी खबर! अर्थव्यवस्था की रेस में पिछड़ा भारत, छठे नंबर पर पहुंचा, अब कौनसे 5 देश हैं आगे? जानिए
Advertisement

वीडियोज

Bhooth Bangla Movie REVIEW: हंसी और हॉरर का कैसा है ये मिक्स?
Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर बांग्लादेश में सुनवाई, क्या भारत भेजेगा वापस, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान
शेख हसीना पर बांग्लादेश में सुनवाई, क्या भारत भेजेगा वापस, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान
दिल्ली की पूर्व CM आतिशी के पिता का निधन, अरविंद केजरीवाल- मनीष सिसोदिया ने जताया शोक
दिल्ली की पूर्व CM आतिशी के पिता का निधन, अरविंद केजरीवाल- मनीष सिसोदिया ने जताया शोक
आज सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़ेंगे पैट कमिंस! फिर भी SRH की टेंशन नहीं हुई कम; जानें ताजा अपडेट
आज सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़ेंगे पैट कमिंस! फिर भी SRH की टेंशन नहीं हुई कम
'रामायण' में रावण बनना आसान नहीं, यश ने किया खुलासा, कॉस्ट्यूम को बताया भारी
'रामायण' में रावण बनना आसान नहीं, यश ने किया खुलासा, कॉस्ट्यूम को बताया भारी
'ऐसा लगा माइकल जैक्शन का डांस देख लिया', संसद में राहुल गांधी के भाषण पर निशिकांत दुबे ने कसा तंज
'ऐसा लगा माइकल जैक्शन का डांस देख लिया', संसद में राहुल गांधी के भाषण पर निशिकांत दुबे ने कसा तंज
महिला आरक्षण पर बोले राहुल गांधी- इस बिल को यही हराएंगे, बीजेपी को पता है नहीं होगा पास
महिला आरक्षण पर बोले राहुल गांधी- इस बिल को यही हराएंगे, बीजेपी को पता है नहीं होगा पास
अखिलेश यादव के सवाल पर बोले निशिकांत दुबे- कान पकड़कर माफी मांगने को तैयार
अखिलेश यादव के सवाल पर बोले निशिकांत दुबे- कान पकड़कर माफी मांगने को तैयार
Assembly Election 2026 Live: केरल में नतीजों से पहले ही CM पद को लेकर कांग्रेस में बड़ी गुटबाजी! सरकार बनीं तो कौन होगा मुख्यमंत्री
Live: केरल में नतीजों से पहले ही CM पद को लेकर कांग्रेस में बड़ी गुटबाजी! सरकार बनीं तो कौन होगा मुख्यमंत्री
Embed widget