एक्सप्लोरर

Market Outlook: लगातार 2 सप्ताह बिखर गया बाजार, अब सामने खड़ी हैं ये चुनौतियां... जानें कैसा रहने वाला है हाल!

Share Market This Week: घरेलू शेयर बाजार में लगातार दो सप्ताह से गिरावट देखी जा रही है. पिछले सप्ताह भी बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी बड़ी गिरावट का शिकार हो गए...

घरेलू शेयर बाजार के लिए पिछले दो सप्ताह नुकसान वाले साबित हुए हैं. गिने-चुने दिनों को छोड़ दें तो पिछले दो सप्ताह के दौरान लगभग हर रोज बाजार को नुकसान उठाना पड़ा है. अब सोमवार 30 अक्टूबर से बाजार के नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है. आइए देखते हैं कि नए सप्ताह में बाजार का हाल कैसा रहने वाला है...

शुक्रवार को आई अच्छी तेजी

सबसे पहले पिछले सप्ताह की बात करें तो आखिरी दिन शुक्रवार को छोड़ हर रोज बाजार नुकसान में रहा. शुक्रवार 27 अक्टूबर को सेंसेक्स 635 अंक यानी 1.01 फीसदी मजबूत होकर 63,782.80 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह निफ्टी 190 अंक यानी 1.01 फीसदी की बढ़त लेकर 19,047.25 अंक पर रहा था. उससे पहले बाजार में लगातार 7 दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही थी.

व्यापक स्तर पर आई गिरावट

शुक्रवार से पहले सात दिनों में बाजार में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी. सेंसेक्स जहां 3.18 फीसदी डाउन हुआ था, वहीं निफ्टी में 3.17 फीसदी की गिरावट देखी गई थी. सप्ताह के दौरान बाजार में व्यापक स्तर पर गिरावट आई थी. सभी सेक्टोरल इंडेक्स नुकसान में रहे थे. मीडिया और मेटल में सबसे ज्याद नुकसान आया था.

इन कारणों से गिरा बाजार

सात दिनों के नुकसान में सेंसेक्स करीब 3,300 अंक नीचे आ गया था. इस दौरान मिडकैप में 6.4 फीसदी की और स्मॉलकैप में 5.1 फीसदी की गिरावट देखी गई थी. 20 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 800 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई थी. बीते दिनों के दौरान बाजार के ऊपर एफपीआई की बिकवाली, दूसरी तिमाही के कमजोर परिणाम, अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में रिकॉर्ड तेजी और पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे फैक्टर्स ने दबाव डाला.

बाजार को लेकर इस बात का डर

आने वाले दिनों की बात करें तो कई फैक्टर मिलकर बाजार की चाल तय करने वाले हैं. नए सप्ताह के दौरान बाजार में सात आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं. दूसरी तिमाही के रिजल्ट सीजन के कमजोर रहने की आशंका बनी हुई है. हमास के खिलाफ गाजा में इजरायल के द्वारा ग्राउंड ऑपरेशन लॉन्च करने से युद्ध का दायरा बढ़ने का रिस्क है. इनके अलावा वैश्विक बाजारों पर प्रेशर बना हुआ है. कुल मिलाकर देखें तो नए सप्ताह के दौरान भी बाजार पर दबाव बने रहने की आशंका है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस दिवाली कमाने का बंपर मौका, जल्द खुलेगा ये आईपीओ, ग्राहकों में शामिल हैं कई बड़े नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget