एक्सप्लोरर

ASK Automotive IPO: इस दिवाली कमाने का बंपर मौका, जल्द खुलेगा ये आईपीओ, ग्राहकों में शामिल हैं कई बड़े नाम

Upcoming IPO: यह कंपनी वाहनों के कई प्रकार के कल-पुर्जे बनाती है. उसके ग्राहकों की लिस्ट में ऑटो इंडस्ट्री के कई दिग्गज देसी-विदशी नाम शामिल हैं...

बाजार में आई हालिया नरमी के बाद भी आईपीओ को लेकर गतिविधियां तेज बनी हुई हैं. इससे शेयर बाजार के निवेशकों को लगातार कमाई करने के मौके मिल रहे हैं. आने वाले दिनों में भी आईपीओ बाजार गुलजार रहने वाला है, क्योंकि एक से बढ़कर एक कई शानदार कंपनियां आईपीओ लाने की कतार में शामिल हैं.

सेबी ने दे दी है हरी झंडी

आईपीओ लाने की कतार में खड़ी कंपनियों में एक प्रमुख नाम है एएसके ऑटोमोटिव लिमिटेड का. एएसके ऑटोमोटिव लिमिटेड का आईपीओ जल्दी ही बाजार में लॉन्च हो सकता है. बाजार नियामक सेबी से कंपनी को आईपीओ के लिए पहले ही हरी झंडी मिल चुकी है. कंपनी ने 12 जून को सेबी के पास आईपीओ का ड्राफ्ट यानी डीआरएचपी फाइल किया था, जिसे बाजार नियामक से इसी महीने मंजूरी मिली है.

आईपीओ में इतने शेयरों की बिक्री

एएसके ऑटोमोटिव लिमिटेड के ड्राफ्ट के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ में सिर्फ ऑफर फोर सेल का हिस्सा रहने वाला है. आईपीओ में कंपनी के प्रमोटर्स ऑफर फोर सेल के जरिए 2.95 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखने वाले हैं. डीआरएचपी के अनुसार, ऑफर फोर सेल की मदद से प्रमोटर्स कुलदीप सिंह राठी और विजय राठी अपनी-अपनी हिस्सेदारी को कम करेंगे.

ये दो प्रवर्तक घटा रहे हिस्सेदारी

अभी एएसके ऑटोमोटिव लिमिटेड में कुलदीप सिंह राठी के पास सबसे ज्यादा 41.33 फीसदी हिस्सेदारी है. वहीं विजय राठी के पास कंपनी के 32.3 फीसदी शेयर हैं. ऑफर फोर सेल में कुलदीप राठी 2,06,99,973 शेयर बेचने वाले हैं, जबकि विजय राठी 88,71,417 शेयरों को बेचने वाले हैं. इस तरह ओएफएस में दोनों प्रमोटर मिलकर कुल 2,95,71,390 शेयर बेचने जा रहे हैं.

कंपनी को नहीं मिलेगी रकम

चूंकि एएसके ऑटोमोटिव लिमिटेड का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फोर सेल है, ऐसे में आईपीओ से मिलने वाली रकम में से कंपनी के फंड में कुछ नहीं जाने वाला है. आईपीओ से मिली रकम दोनों प्रवर्तकों कुलदीप राठी और विजय राठी के खाते में जाएगी. आईपीओ के लिए जेएम फाइनेंशियल, एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और आईआईएफल सिक्योरिटीज को बुक-रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है.

अभी कंपनी ने आईपीओ के प्राइस बैंड और तारीखों का ऐलान नहीं किया है. हालांकि बाजार के जानकारों का कहना है कि नियामक की मंजूरी मिलने के बाद कंपनी दिवाली के आस-पास आईपीओ को लॉन्च कर सकती है.

ऐसा है कंपनी का बिजनेस

एएसके ऑटोमोटिव की बात करें तो कंपनी का प्रोफाइल काफी बेहतर है. कंपनी का ब्रेक-शू और एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम के बाजार पर दबदबा है. दो-पहिया वाहनों के मामले में ब्रेक-शू और एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम के बाजार के 50 फीसदी हिस्से पर कंपनी का कब्जा है. कंपनी का राजस्व पिछले दो वित्त वर्ष के दौरान सालाना 30 फीसदी की दर से बढ़ा है.

इस तरह से बाजार पर दबदबा

एएसके ऑटोमोटिव के ग्राहकों में देश-विदेश की कई नामी कंपनियां शामिल हैं. कंपनी के ग्राहकों में हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया, बजाज ऑटो, टीपीएस मोटर और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया शामिल हैं, जो भारत की टॉप-5 टू-व्हीलर कंपनियां हैं. उनके अलावा ओला इलेक्ट्रिक से लेकर एथर जैसी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियां भी एएसके ऑटोमोटिव की ग्राहकों में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: 10 दिनों से हर रोज अपर सर्किट, 3 सप्ताह में इस आईपीओ के इन्वेस्टर्स को मिला 150% रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget