एक्सप्लोरर

Market Outlook: दो महीने के सबसे खराब सप्ताह के बाद अब बजट से पहले कैसा रहेगा बाजार? इन बातों का होगा असर!

Share Market This Week: पिछला सप्ताह बाजार के लिए काफी खराब साबित हुआ. शनिवार को हुई स्पेशल ट्रेडिंग के बाद भी बाजार ने बीते सप्ताह बड़ा गोता लगाया...

बाजार के लिए बीता सप्ताह 6 दिनों का साबित हुआ. हालांकि शनिवार की स्पेशल ट्रेडिंग से घरेलू बाजार को खास फायदा नहीं हुआ और पूरे सप्ताह के दौरान बड़ा नुकसान उठाना पड़ गया. अब बजट से पहले सिर्फ डेढ़ सप्ताह का कारोबार बचा हुआ है. आइए जानते हैं कि नया सप्ताह बाजार के लिए कैसा रहने वाला है...

सोमवार को बाजार में रहेगी छुट्टी

सबसे पहले आपको बता दें कि नया सप्ताह छुट्टियों से प्रभावित रहने वाला है. नया सप्ताह छुट्टी के साथ ही शुरू हो रहा है और छुट्टी के साथ ही खत्म भी हो रहा है. सप्ताह का पहला दिन 22 जनवरी सोमवार है, लेकिन उस दिन बाजार में कारोबार नहीं होने वाला है. 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कई सरकारों ने सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है. महाराष्ट्र सरकार भी उनमें से एक है. इसके चलते बीएसई और एनएसई में भी सोमवार को छुट्टी रहने वाली है.

नए सप्ताह में सिर्फ 3 दिन कारोबार

इससे पहले बीते सप्ताह के आखिरी दिन शनिवार को पूरे सेशन का ट्रेड हुआ. जो कॉन्ट्रैक्ट सोमवार को एक्सपायर होने वाले थे, उनकी एक्सपायरी शनिवार को ही हो चुकी है. शनिवार को पहले सिर्फ इमरजेंसी साइट की टेस्टिंग के लिए छोटा सेशन होने वाला था, लेकिन सोमवार की छुट्टी के मद्देनजर बाजार ने शनिवार को पूरा सेशन कंडक्ट किया. नए सप्ताह के अंतिम दिन 26 जनवरी की छुट्टी है. इस तरह बाजार में सिर्फ 3 दिन ही कारोबार होने वाला है.

बीते सप्ताह इतना गिरा बाजार

बीते सप्ताह की बात करें तो बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,144.8 अंक यानी 1.57 फीसदी नीचे आ गया, जबकि निफ्टी में 323 अंकों की गिरावट आई. इस तरह पिछला सप्ताह करीब दो महीने में घरेलू बाजार के लिए सबसे बुरा सप्ताह साबित हुआ. सप्ताह के अंतिम दिन यानी शनिवार 20 जनवरी को सेंसेक्स 237 अंक मजबूत होकर 71,423.65 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी 110 अंक की बढ़त के साथ 21,571.80 अंक पर रहा. सप्ताह के दौरान गुरुवार को सेंसेक्स में करीब 1,600 अंकों की गिरावट आई, जो डेढ़ साल की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट थी.

कंपनियों के तिमाही परिणाम का असर

आने वाले सप्ताह का देखें तो कई ऐसे फैक्टर हैं, जो बाजार को प्रभावित कर सकते हैं. सबसे बड़ा फैक्टर कंपनियों के तिमाही परिणाम हैं. सप्ताह के दौरान एक्सिस बैंक और बजाज ऑटो समेत कई बड़ी कंपनियों के तिमाही परिणाम आने वाले हैं. सप्ताह के दौरान एक मेनबोर्ड और 5 एसएमई आईपीओ भी लॉन्च हो रहे हैं.

एफपीआई ने की रिकॉर्ड बिकवाली

एफपीआई फिर से बिकवाल बने हुए हैं. पिछले सप्ताह तो एफपीआई ने रिकॉर्ड 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की. पूरे महीने के हिसाब से एफपीआई की शुद्ध बिकवाली 16,455 करोड़ रुपये की है. इसके अलावा अगले सप्ताह के दौरान विदेशी बाजार की चाल, डॉलर-रुपया ट्रेंड और कच्चे तेल के भाव जैसे फैक्टर भी बाजार को प्रभावित कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: राम मंदिर के चलते हुआ 1 लाख करोड़ का बिजनेस, सोमवार को देश भर में व्यापारी मनाएंगे जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह
कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह
1 अगस्त से बदलेंगे कई बड़े नियम, LPG से बैंकिंग तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
1 अगस्त से बदलेंगे कई बड़े नियम, LPG से बैंकिंग तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
India PMI Data: जुलाई में 4 साल के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, जानें वजह
जुलाई में 4 साल के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, जानें वजह
बारिश बन सकती है कमाई का जरिया, शुरू करें ये बिजनेस, होगा फायदा
बारिश बन सकती है कमाई का जरिया, शुरू करें ये बिजनेस, होगा फायदा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget