एक्सप्लोरर

Market Outlook: 22150 अंक के पार निकल सकता है निफ्टी50, इस सप्ताह बाजार पर होगा इन बातों का असर

Share Market This Week: घरेलू बाजार के लिए पिछला सप्ताह फायदे वाला साबित हुआ. पूरे सप्ताह के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में एक-एक फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई...

घरेलू शेयर बाजार के लिए बीता सप्ताह अच्छा रहा. सप्ताह के दौरान दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी रिकॉर्ड की गई. इस तरह बाजार एक सप्ताह पहले करेक्शन का शिकार होने के बाद वापसी करने में कामयाब रहा है.

पिछले सप्ताह ऐसा रहा बाजार

बीते सप्ताह के आखिरी दिन 16 फरवरी शुक्रवार को सेंसेक्स 376.76 अंक (0.52 फीसदी) मजबूत होकर 72,426.64 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 129.95 अंक (0.59 फीसदी) की बढ़त लेकर 22,040.70 अंक पर रहा. पूरे सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 831.15 अंक यानी 1.16 फीसदी मजबूत हुआ. निफ्टी में भी 1.15 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. उससे पहले 9 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में में 490.14 अंक यानी 0.67 फीसदी की गिरावट आई थी, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 71.3 अंक यानी 0.32 फीसदी गिरकर बंद हुआ था.

इन सेक्टर्स ने की रैली की अगुवाई

बीते सप्ताह के दौरान बाजार में ब्रॉडर रैली दिखी. मुख्य सूचकांकों के अलावा मिडकैप भी बढ़त लेकर बंद हुआ. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स करीब 1 फीसदी के फायदे में रहा. वहीं स्मॉलकैप का इंडेक्स लगभग स्थिर रहा. सप्ताह के दौरान ऑटो, आईटी, एनर्जी और बैंकिंग सेक्टर ने बाजार की अगुवाई की.

ऐसा रहा है निवेशकों का रुख

नए सप्ताह की बात करें तो कई फैक्टर बाजार को प्रभावित कर सकते हैं. अगले सप्ताह 2 मेनबोर्ड और 3 एसएमई आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं, जबकि 7 नए शेयरों की बाजार में लिस्टिंग होने वाली है. कंपनियों के तिमाही नतीजे का सीजन नरम पड़ने लगा है क्योंकि ज्यादातर कंपनियों ने नतीजे जारी कर दिए हैं. निवेशकों की निगाहें एफपीआई पर भी रहेंगी, जो पिछले सप्ताह 5 में से 3 सेशन में लिवाल रहे. उन्होंने 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीदारी की. डीआईआई ने भी 8,700 करोड़ रुपये की खरीदारी की.

इन बाहरी फैक्टर्स का हो सकता है असर

सप्ताह के दौरान बाजार पर कुछ विदेशी फैक्टर भी असर दिखा सकते हैं. अमेरिका में सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की ओपन मार्केट कमिटी की हालिया बैठक के मिनट्स जारी होंगे. नए साल की छुट्टियों के बाद चीन समेत कई एशियाई बाजार वापस खुलेंगे. डॉलर, रुपया और कच्चे तेल की कीमतें भी शेयर बाजार को प्रभावित करेंगी.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह खूब होगी कमाई, सबसे महंगे शेयर से लेकर कई पीएसयू स्टॉक में बन रहा मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
18000 करोड़ में अंबानी की कंपनी खरीदने जा रहा बैंक ऑफ अमेरिका, जानें किस बात की हुई डील?
18000 करोड़ में अंबानी की कंपनी खरीदने जा रहा बैंक ऑफ अमेरिका, जानें किस बात की हुई डील?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget