एक्सप्लोरर

Market Outlook: थम गई लगातार 4 सप्ताह की रैली, अब होगी रिकवरी या और गिरेगा बाजार?

Share Market This Week: घरेलू शेयर बाजार में लगातार 4 सप्ताह से शानदार रैली देखी जा रही थी, लेकिन पिछले सप्ताह न सिर्फ ब्रेक लगा, बल्कि बड़ी गिरावट आई...

घरेलू शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह ठीक साबित नहीं हुआ. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में बीते सप्ताह के दौरान 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई. इस तरह बाजार की लगातार चार सप्ताह की शानदार रैली पर विराम लग गया.

पिछले सप्ताह हुआ इतना नुकसान

बीते सप्ताह के दौरान निफ्टी में 2.09 फीसदी की गिरावट आई, जबकि सेंसेक्स 1.99 फीसदी लुढ़क गया. इस तरह घरेलू शेयर बाजार करीब पांच महीने के सबसे खराब सप्ताह का गवाह बना. सप्ताह के दौरान ज्यादातर सेशन में बाजार घाटे में ही रहा. अंतिम दिन 15 मार्च शुक्रवार को सेंसेक्स 453.85 अंक (0.62 फीसदी) लुढ़ककर 72,643.43 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी 123.30 अंक (0.56 फीसदी) गिरकर 22,023.35 अंक पर रहा.

इन कारणों से गिरा घरेलू बाजार

पिछला सप्ताह घरेलू और बाहरी दोनों मोर्चे से खराब रहा. बाहरी मोर्चे पर दुनिया भर के बाजारों के गिरने से यहां भी धारणा खराब हुई और बिकवाली को बल मिला. घरेलू मोर्चे पर मिड कैप और स्मॉल कैप ने बाजार को नीचे खींचा. सेबी प्रमुख के द्वारा मिड कैप और स्मॉल कैप में बबल होने की बात ने बाजार को बिकवाली के लिए प्रेरित किया. महादेव ऐप स्कैम का पैसा शेयर बाजार खासकर मिड कैप और स्मॉल कैप में खपाए जाने की रिपोर्ट ने भी बुरा प्रभाव डाला.

मिड कैप और स्मॉल कैप का हाल

मिड कैप और स्मॉल कैप के लिए तो पिछला सप्ताह कुछ ज्यादा ही बुरा साबित हो गया. जहां प्रमुख सूचकांकों में 2 फीसदी के आस-पास गिरावट आई, मिड केप और स्मॉल कैप का नुकसान 5 फीसदी के आस-पास रहा. स्मॉल कैप में 4.7 फीसदी की और मिड कैप में 5.5 फीसदी की गिरावट देखी गई. दोनों सेगमेंट ने इस तरह बीते 15 महीने का सबसे खराब सप्ताह रिकॉर्ड किया.

ये फैक्टर तय करेंगे बाजार की चाल

आने वाले सप्ताह की बात करें तो बाजार पर दबाव बना रह सकता है. नए सप्ताह में अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व, बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान ब्याज दरों पर निर्णय लेने वाला है. पिछले सप्ताह विदेशी निवेशक बिकवाल हो गए थे. घरेलू मोर्चे पर नए सप्ताह के दौरान बड़े इवेंट की कमी है. बाजार को कच्चा तेल और डॉलर की घट-बढ़ जैसे फैक्टर भी प्रभावित कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: ऑयल इंडिया से पीएफसी तक, अगले 5 दिन ये शेयर कराएंगे कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया
दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget