शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स में 147 अंक की तेजी, निफ्टी 11 हजार के ऊपर बरकरार
लंबे वक्त तक गिरावट झेलने के बाद शेयर बाजार में फिर से तेजी लौट आई है. आज प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 147.15 अंकों की तेजी के साथ 37,641.27 पर और निफ्टी 47.50 अंकों की तेजी के साथ 11,105.35 पर बंद हुआ.

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 147.15 अंकों की तेजी के साथ 37,641.27 पर और निफ्टी 47.50 अंकों की तेजी के साथ 11,105.35 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 164.36 अंकों की तेजी के साथ 37,658.48 पर खुला और 147.15 अंकों या 0.39 फीसदी तेजी के साथ 37,641.27 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,731.51 के ऊपरी स्तर और 37,449.69 के निचले स्तर को छुआ.
सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही. टाटा मोटर्स (8.87 फीसदी), टाटा स्टील (3.86 फीसदी), एनटीपीसी (2.75 फीसदी), इंडसइंड बैंक (2.72 फीसदी) और वेदांत (2.07 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही. सेंसेक्स के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- भारती एयरटेल (3.58 फीसदी), इंफोसिस (2.23 फीसदी), टेक महिंद्रा (2.12 फीसदी), टीसीएस (1.67 फीसदी) और कोटक बैंक (0.73 फीसदी).
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 70.44 अंकों की तेजी के साथ 13,479.95 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 201.68 अंकों की तेजी के साथ 12,588.78 पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 48.7 अंकों की तेजी के साथ 11,106.55 पर खुला और 47.50 अंकों या 0.43 फीसदी तेजी के साथ 11,105.35 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,141.75 के ऊपरी और 11,049.50 के निचले स्तर को छुआ.
बीएसई के 19 में से 6 सेक्टरों में तेजी रही. धातु (2.04 फीसदी), वाहन (1.89 फीसदी), औद्योगिक (1.88 फीसदी), तेल और गैस (1.84 फीसदी) और बिजली (1.64 फीसदी) में तेजी रही. बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में दूरसंचार (2.26 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.66 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (1.52 फीसदी) शामिल रहे. बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा. कुल 1,672 शेयरों में तेजी और 859 में गिरावट रही, जबकि 158 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ.
देखिए मनोरंजक खबरों का फुल एपिसोड | 27 अगस्त 2019
Source: IOCL


























