एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, 370 अंक लुढ़का सेंसेक्स, रुपया भी 8 महीने में सबसे कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी है. लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखी गई है. वहीं रुपया भी 8 महीने में सबसे कमजोर स्तर पर आ गया है.

नई दिल्ली: शेयर बाजार में शुक्रवार को भी निवेशकों में निराशाजनक रुझान के कारण गिरावट का सिलसिला जारी रहा. शुरूआती कारोबार के दौरान बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 370 अंक लुढ़का जबकि एनएसई के प्रमुख सूचकांक निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई. सरकार की ओर से संकट के दौर गुजर रहे औद्योगिक क्षेत्र को कोई राहत पैकेज मिलने की संभावना नहीं दिखने के कारण बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा जिससे देसी करेंसी रुपया भी लुढ़क कर 72 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को पार कर गया.

सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 352.85 अंकों यानी 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 36,120.08 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 94.30 अंक यानी 0.88 फीसदी की कमजोरी के साथ 10,647.05 पर कारोबार कर रहा था. मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले कमजोरी के साथ 36,387.68 पर खुला और जल्द ही लुढ़क कर 36,102.35 पर आ गया. पिछले सत्र में सेंसेक्स 36,472.93 पर बंद हुआ था. शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 370 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी कमजोरी के साथ 10,699.60 पर खुलने के बाद शुरूआती कारोबार 100 अंक से ज्यादा लुढ़क कर 10,637.15 पर आ गया. पिछले सत्र में निफ्टी 10,741.35 पर बंद हुआ था.

शुरुआती कारोबार में 72 रुपये प्रति डॉलर के स्तर से नीचे आया रुपया

घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की जारी निकासी के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया गिरकर 72 रुपये प्रति डॉलर के स्तर के नीचे आ गया. शुरुआती कारोबार में रुपया 22 पैसे गिरकर नौ महीने के निचले स्तर 72.03 रुपये प्रति डॉलर पर रहा. गुरुवार को रुपया 71.81 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर में तेजी और एफपीआई की निकासी का रुपये पर दबाव रहा. प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने गुरुवार को घरेलू बाजार से करीब 900 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget