एक्सप्लोरर

Market Recovery: कब तक शेयर बाजार में होगी रिकवरी? इस ब्रोकरेज ने बता दिया समय

Share Market Outlook: शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह काफी वोलेटाइल रहा है. मंगलवार को बाजार भरभरा कर गिर गया था, लेकिन उसके बाद लगातार रिकवरी आ रही है...

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ चुके हैं. नतीजे खास तौर पर शेयर बाजार के लिए हैरान करने वाले रहे हैं. बाजार को इस बात का बिलकुल भी अनुमान नहीं था कि 10 साल के अंतराल के बाद फिर से देश में गठबंधन सरकार का दौर लौटने वाला है. उसके चलते चुनाव परिणाम वाले दिन बाजार रिजल्ट को पचा नहीं पा रहा था और औंधे मुंह जमीन पर गिर पड़ा था.

चुनाव के दिन बिखर गया था बाजार

चुनाव परिणाम वाले दिन यानी मंगलवार 4 जून को बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी. उस दिन सेंसेक्स में 4,389.73 अंक (5.74 फीसदी) की जबरदस्त गिरावट आई थी और 72,079.05 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी 1,379.40 अंक (5.93 फीसदी) गिरकर 21,884.50 अंक पर रहा था. उससे पहले इंट्राडे में बाजार 8-9 फीसदी तक लुढ़का था. यह शेयर बाजार के इतिहास की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट थी.

इस कारण बाजार को मिजा सपोर्ट

हालांकि बाद में बाजार ने रिजल्ट को डाइजेस्ट कर लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार पद पर वापस लौटने की उम्मीद ने बाजार को राहत दी. गठबंधन में नायडू जैसे प्रो-मार्केट सहयोगियों के आने से भी बाजार को बल मिला. रिजल्ट के बाद लगातार दो दिन से बाजार शानदार रिकवरी की राह पर है.

कल आई थी इतनी अच्छी रिकवरी

आज से पहले बुधवार को बाजार अच्छी बढ़त में बंद हुआ था. कल सेंसेक्स 2,303.20 अंक (3.20 फीसदी) की शानदार रिकवरी के साथ 74,382.24 अंक पर बंद हुआ था. वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 735.85 अंक (3.36 फीसदी) की बड़ी छलांग लगाकर 22,620.35 अंक पर रहा था.

ऑल टाइम हाई से अब इतना दूर

आज भी बाजार रिकवरी की राह पर बरकरार है. 400 अंक की तेजी में खुलने के बाद कारोबार के दौरान रिकवरी और मजबूत हुई. दोपहर 11.20 बजे सेंसेक्स लगभग 880 अंक (1.20 फीसदी) मजबूत होकर 75,250 अंक से पार कर रहा था. अब सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई लेवल 76,738.89 अंक से बहुत दूर नहीं है. निफ्टी भी अपने ऑल टाइम हाई लेवल 23,338.70 अंक की तुलना में करीब 500 अंक नीचे 22,890 अंक के पास कारोबार कर रहा है.

साल भर में इतना चढ़ेगा बाजार

लगातार दो दिनों की रिकवरी से लग रहा है कि बाजार जल्दी ही पुराना लेवल हासिल कर लेगा और रैली की रफ्तार आगे भी बरकरार रहेगी. ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी का मानना है कि बाजार न सिर्फ जल्दी ही पुराने स्तर को हासिल करेगा, बल्कि नई ऊंचाइयों पर जाएगा. आनंद राठी के चीफ इकोनॉमिस्ट सुजान हाजरा मानते हैं कि अगले एक साल में निफ्टी50 में 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी आएगी.

ये भी पढ़ें: एनविडिया ने बदल दी तस्वीर, अब ये हैं दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: दिल्ली से पटना तक जारी पेट्रोल-डीजल की नई कीमत, जानें अपने शहर का ताजा रेट
दिल्ली से पटना तक जारी पेट्रोल-डीजल की नई कीमत, जानें अपने शहर का ताजा रेट
अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget