एक्सप्लोरर

Share Market Opening 27 September: लगातार सातवें दिन गिरेगा शेयर बाजार? नुकसान के साथ हुई सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत

Share Market Open Today: शेयर बाजार पर पिछले सप्ताह से दबाव बना हुआ है और पिछले सोमवार से ही बाजार में हर सेशन में गिरावट दर्ज की जा रही है...

Share Market Opening on 27 September: घरेलू बाजार आज बुधवार को लगातार सातवें दिन नुकसान की राह पर है. दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत आज भी गिरावट के साथ की है. बाजार पर पिछले सप्ताह से ही लगातार दबाव बना हुआ है.

सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स करीब 170 अंक के नुकसान के साथ 65,775 अंक के पास कारोबार कर रहा था. इसी तरह निफ्टी 40 अंक से ज्यादा गिरा हुआ था और 19,620 अंक के पास आ गया था.

बाजार खुलने से पहले गिफ्टी सिटी में निफ्टी का वायदा लगभग स्थिर था. वहीं प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली नुकसान में थे. 

पिछले सप्ताह से गिर रहा बाजार

इससे एक दिन पहले मंगलवार को घरेलू बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट आई थी. मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 80 अंक लुढ़ककर 65,925 अंक के पास बंद हुआ था. वहीं निफ्टी करीब 30 अंक के नुकसान के साथ 19,637 अंक के पास रहा था. बाजार में पिछले सप्ताह सोमवार से हर सेशन में गिरावट आ रही है. पिछले सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में ढाई-ढाई फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी.

अमेरिकी बाजार में गिरावट जारी

अमेरिकी बाजार में गिरावट का दौर लगातार हावी है. मंगलवार को Dow Jones Industrial Average 1.14 फीसदी गिरा हुआ था. वहीं Nasdaq Composite Index में 1.57 फीसदी की और S&P 500 Index में 1.47 फीसदी की गिरावट देखी गई थी. एशियाई बाजार आज बुधवार के कारोबार में मिला-जुला रुख दिखा रहे हैं. दिन के कारोबार में जहां जापान का निक्की 0.47 फीसदी के नुकसान में है, वहीं हांगकांग का हैंगसेंग 0.69 फीसदी मजबूत है. चीन का शंघाई कंपोजिट भी 0.27 फीसदी की तेजी में है.

शुरुआती कारोबार में बड़े शेयर लुढ़के

शुरुआती कारोबार में ज्यादातर बड़े शेयर लुढ़के हुए हैं. सेंसेक्स के 30 शेयरों में सिर्फ 9 शेयर ग्रीन जोन में हैं, जबकि 21 लुढ़के हुए हैं. एलएंडटी, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक जैसे शेयर मामूली तेजी में हैं. दूसरी ओर टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा जैसे शेयर लुढ़के हुए हैं.

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की कंपनी पर गल्फ से बरस रहे पैसे, अब यहां से आने वाला है मोटा फंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget