एक्सप्लोरर

Reliance Retail Gulf Fund: मुकेश अंबानी की कंपनी पर गल्फ से बरस रहे पैसे, अब यहां से आने वाला है मोटा फंड

Reliance ADIA Deal: मुकेश अंबानी की कंपनी को गल्फ से मोटी फंडिंग मिल रही है. कुछ ही दिनों पहले कतर के फंड से निवेश आया था. अब एक और गल्फ फंड बड़ा निवेश करने की तैयारी में है...

भारत व एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी पर गल्फ के फंड इन दिनों मेहरबान हैं. अंबानी की कंपनियों एक के बाद एक टॉप गल्फ फंड से इन्वेस्टमेंट मिल रहा है. हाल ही में कतर से निवेश आया था. अब खाड़ी देशों का एक और टॉप फंड अंबानी की कंपनी में बड़ा निवेश कर सकता है.

दोबारा निवेश की तैयारी में ये फंड

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह फंड अबुधाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) से आ सकता है. अथॉरिटी की योजना मुकेश अंबानी के रिटेल वेंचर रिलायंस रिटेल में अतिरिक्त निवेश करने की है. खबर की मानें तो इस बार अबुधाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी की तैयारी रिलायंस रिटेल में करीब 600 मिलियन डॉलर (करीब 5000 करोड़ रुपये) निवेश करने की है. यह सौदा प्रीमियम वैल्यूएशन पर हो सकता है.

3 साल पहले भी किया था निवेश

यह पहली बार नहीं है, जब अबुधाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी अंबानी की रिटेल कंपनी में पैसे लगा रही हो. अबुधाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के पास पहले से ही रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में हिस्सेदारी है. अथॉरिटी ने अक्टूबर 2020 में भी रिलायंस रिटेल में निवेश किया था. उस समय रिलायंस रिटेल ने 10.09 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 47,265 करोड़ रुपये जुटाया था. उस फंडिंग के राउंड के निवेशकों में सऊदी के पीआईएफ, मुबाडला, सिंगापुर के जीआईसी, सिल्वरलेक, टीपीजी और जीए जैसे नाम शामिल था. जब एडीआईए ने भी 1.2 फीसदी शेयर के बदले करीब 5,500 करोड़ रुपये का निवेश किया था.

इतनी हो गई रिलायंस रिटेल की वैल्यू

रिलायंस रिटेल अभी बाजार में लिस्टेड नहीं है. इस प्राइवेट कंपनी की वैल्यूएशन लगातार बढ़ी है. कई एनालिस्ट ने कंपनी की वैल्यू 100 से 150 बिलियन डॉलर आंकी है. जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज ने खुद 148 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन जुलाई आंकी थी, वहीं अर्नस्ट एंड यंग ने 93 बिलियन डॉलर और बीडीओ  वैल्यूएशन एडवाइजरी ने 97 बिलियन डॉलर की वैल्यू लगाई थी. अलायंस बर्नस्टीन के एनालिस्ट के मई के आकलन में वैल्यू 131 बिलियन डॉलर आंकी गई थी.

वैल्यूएशन से टॉप कंपनियों में एंट्री

ताजे फंडिंग राउंड में रिलायंस रिटेल को कतर से पहले ही 1 बिलियन डॉलर का निवेश मिल चुका है. उससे पहले केकेआर ने 100 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन पर करीब 2000 करोड़ रुपये का नया निवश किया था. वैल्यूएशन के हिसाब से देखें तो मुकेश अंबानी की यह कंपनी अब न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया में टॉप रिटेल कंपनियों में शामिल हो गई है.

ये भी पढ़ें: रुपया या युआन नहीं, इस पड़ोसी देश की करेंसी निकली डॉलर से आगे, सितंबर तिमाही में बनी नंबर-1

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget