एक्सप्लोरर

Share Market Opening 27 December: नई ऊंचाई पर बाजार, शुरुआती सेशन में निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड, छू दिया नया लाइफटाइम हाई लेवल

Share Market Open Today: शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजार में शानदार तेजी दिख रही है. कारोबार के शुरुआती सेशन में निफ्टी ने तो नए लाइफटाइम हाई लेवल का रिकॉर्ड बना दिया...

Share Market Opening on 27 December: घरेलू शेयर बाजार ने साल के अंतिम सप्ताह के तीसरे दिन कारोबार की शानदार शुरुआत की. बुधवार को जैसे ही बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, सेंसेक्स करीब 300 अंक उछल गया. निफ्टी ने भी कारोबार की मजबूती के साथ शुरुआत की. बाजार के ओपन होने पर लगभग सारे बड़े शेयर ग्रीन जोन में रिकॉर्ड किए गए. शुरुआती सेशन के कारोबार में आज बाजार ने तो नया रिकॉर्ड भी बना दिया.

ऐसा रहा शुरुआती सेशन में हाल

घरेलू बाजार पहले से ही अच्छी शुरुआत के संकेत दे रहे थे. सुबह में गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा करीब 45 अंक की मजबूती के साथ 21,540 अंक के पार निकला हुआ था. इससे साफ इशारा मिल रहा था कि बाजार आज मजबूत शुरुआत कर सकता है. प्री ओपन सेशन में भी ऐसा ही ट्रेंड दिखा. प्री-ओपन सेशन में बीएसई सेंसेक्स करीब 150 अंक के फायदे में था और 71,500 अंक के पास पहुंचा हुआ था. निफ्टी 50 इंडेक्स 56 अंक से ज्यादा के फायदे में था. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 275 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 71,615 अंक के पास कारोबार कर रहा था. निफ्टी 50 इंडेक्स 75 अंक से ज्यादा मजबूत होकर 21,520 अंक के पास था.

कुछ देर के कारोबार के बाद निफ्टी एक समय अपने नए लाइफटाइम हाई लेवल तक पहुंच गया. दोपहर 12 बजे के आस-पास निफ्टी एक समय 21,603.40 अंक के स्तर तक पहुंचा, जो उसका नया लाइफटाइम हाई लेवल है.

नए शिखर की ओर वॉल स्ट्रीट

घरेलू बाजार को वैश्विक मोर्चे पर भी सपोर्ट मिल रहा है. मंगलवार को अमेरिकी बाजार में तेजी का दौर बरकरार रहा था. वॉल स्ट्रीट में मंगलवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.43 फीसदी चढ़ने में कामयाब हुआ था. एसएंडपी 500 में 0.42 फीसदी की तेजी देखी गई थी और कारोबार के दौरान यह जनवरी 2022 के बाद के उच्च स्तर तक पहुंच गया था. नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 0.54 फीसदी की तेजी आई थी. वॉल स्ट्रीट के तीनों प्रमुख सूचकांक मंथली, क्वार्टरली और एनुअली आधार पर बढ़त दर्ज करने की राह पर हैं.

एशियाई बाजारों में मजबूती

मंगलवार को अमेरिका बाजारों की रैली बरकरार रहने से एशियाई बाजार भी बुधवार को शुरुआती कारोबार में मजबूत बने हुए हैं. जापान का निक्की शुरुआती कारोबार में 1 फीसदी मजबूत है, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.68 फीसदी के फायदे में कारोबार कर रहा है. दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.30 फीसदी की तेजी दिख रही है. कोस्डैक 1.33 फीसदी उछला हुआ है. हांगकांग का हैंगसेंग वायदा कारोबार में अच्छी शुरुआत का इशारा कर रहा था.

मंगलवार को ऐसा रहा बाजार

इससे पहले मंगलवार को घरेलू बाजार में तेजी का ट्रेंड बरकरार रहा था. तीन दिनों की छुट्टी के बाद खुले बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार को समाप्त किया था. सेशन समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 229.84 अंक (0.32 फीसदी) मजबूत होकर 71,336.80 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 91.95 अंक (0.43 फीसदी) की तेजी के साथ 21,441.35 अंक पर रहा था.

ज्यादातर बड़े शेयरों में तेजी

शुरुआती कारोबार में लगभग सभी बड़े शेयरों में तेजी थी. सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर मजबूत बने हुए थे. अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे ज्यादा करीब सवा दो फीसदी की तेजी दिख रही थी. टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस जैसे शेयर एक-एक फीसदी से ज्यादा के फायदे में थे. दूसरी ओर एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और सन फार्मा के शेयर मामूली नुकसान में थे.

ये भी पढ़ें: सिलिकॉन सिटी का नया कारनामा, इस लड़की ने रूममेट खोजने के लिए कमरे का बना दिया टिंडर प्रोफाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
CJP Protest: 'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Embed widget