एक्सप्लोरर

Share Market Opening 23 August: वैश्विक दबाव का असर, सेंसेक्स-निफ्टी की स्थिर शुरुआत, जियो फाइनेंस पर आज भी लोअर सर्किट

Share Market Open Today: घरेलू शेयर बाजार लगातार चार सप्ताह नुकसान में रहने के बाद सोमवार से रिकवरी के संकेत दिखा रहा है. इन दिनों उच्च स्तर पर बिकवाली का प्रेशर दिख रहा है...

Share Market Opening on 23 August: घरेलू शेयर बाजार पर करीब एक महीने से प्रेशर बना हुआ है. पिछले महीने उच्च स्तर का रिकॉर्ड बनाने के बाद से बाजार में बिकवाली हो रही है. इस सप्ताह बाजार ने कुछ रिकवरी दिखाई, लेकिन आज वैश्विक संकेतों के कारण गाजार दबाव में है. इसके चलते बुधवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने कारोबार की स्थिर शुरुआत की है. वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की नई कंपनी जियो फाइनेंस पर आज भी लोअर सर्किट लगा हुआ है.

मंगलवार को भी आई थी गिरावट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 25 अंक के नुकसान के साथ 65,200 अंक से नीचे कारोबार कर रहा है. इसी तरह निफ्टी भी नुकसान के साथ 19,450 अंक से नीचे कारोबार कर रहा है. इससे पहले मंगलवार को दोनों प्रमुख सूचकांक लगभग स्थिर बंद हुए थे, जबकि सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में तेजी देखने को मिली थी.

करीब 1 महीने से बना है दबाव

दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर करीब 4 सप्ताह से दबाव बना हुआ है. बाजार ने जुलाई में उच्च स्तर हासिल किया था. तब सेंसेक्स 67,620 अंक तक और निफ्टी करीब 20 हजार अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा था.

शुरुआत से मिल रहे थे संकेत

आज के कारोबार की बात करें तो घरेलू बाजार के ऊपर प्री-ओपन सेशन से ही दबाव में है. गुजरात के गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) सुबह करीब 30 अंकों की गिरावट के साथ 19,360 अंक पर कारोबार कर रहा था. हालांकि प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली बढ़त में थे.

सुबह 09:15 बजे बाजार में कारोबार की शुरुआत होते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नुकसान में चले गए. सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स करीब 10 अंक की तेजी के साथ 66,230 अंक से नीचे कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी भी करीब 10 अंक के फायदे के साथ 19,400 अंक के पास कारोबार कर रहा था. शुरुआती कारोबार के रुझान बता रहे हैं कि घरेलू शेयर बाजार आज भी नुकसान में रह सकते हैं.

वैश्विक बाजार में गिरावट

मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखी गई थी. सप्ताह के दूसरे दिन डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.51 फीसदी गिरकर बंद हुआ था. वहीं नास्डैक में 0.066 फीसदी की मामूली तेजी और एसएंडपी 500 में 0.28 फीसदी की गिरावट आई थी.

एशियाई बाजार भी नरम

आज बुधवार को एशियाई बाजारों में भी नरमी बनी हुई है. सप्ताह के तीसरे दिन जापान का निक्की इंडेक्स लगभग स्थिर है, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.10 फीसदी के हल्के नुकसान में कारोबार कर रहा है. हांगकांग के हैंगसेंग में0.5 फीसदी की गिरावट दिख रही है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 इंडेक्स स्थिर है.

सेंसेक्स की कंपनियों की शुरुआत

शुरुआती कारोबार की बात करें तो सेंसेक्स की ज्यादातर कंपनियों के शेयर नुकसान में हैं. सुबह 09:35 बजे सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर गिरे हुए थे, जबकि 13 कंपनियों के शेयरों ने बढ़त में कारोबार की शुरुआत की थी. आज के शुरुआती कारोबार में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और टीसीएस जैसे शेयर फायदे में हैं. वहीं जियो फाइनेंस, सन फार्मा, भारती एयरटेल और आईटीसी जैसे शेयर नुकसान में हैं. जियो फाइनेंस पर आज भी खुलते ही लोअर सर्किट लग गया है. यह कंपनी दो दिन पहले ही बाजार में लिस्ट हुई है और तब से लगातार नुकसान में जा रही है.

ये भी पढ़ें: जो नहीं कर पाए अंबानी-अडानी, इस किसान ने कर दिया और बन गया पूरी ट्रेन का मालिक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget