एक्सप्लोरर

Share Market Opening 16 October: वैश्विक दबाव में गिरकर खुला बाजार, आईटी शेयरों में दिख रहा सुधार, नुकसान में ये बड़े स्टॉक

Share Market Open Today: इससे पहले शुक्रवार को बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी. हालांकि पूरे सप्ताह के हिसाब से बाजार दूसरे सप्ताह फायदे में रहा था...

Share Market Opening on 16 October: घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह की शुरुआत नुकसान के साथ की. घरेलू बाजार पर वैश्विक बाजारों की गिरावट का प्रेशर साफ दिख रहा है. शुरुआती कारोबार में आईटी शेयर वापसी करते दिख रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर कई प्रमुख शेयरों में नुकसान भी दिख रहा है.

शुरुआती सेशन में सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा के नुकसान में है. सुबह के 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स करीब 230 अंक गिर चुका था और 66,050 अंक से भी नीचे आ चुका था. वहीं निफ्टी करीब 50 अंक के नुकसान के साथ 19,700 अंक के पास आ चुका था.

प्री-ओपन सेशन में ऐसा संकेत

बाजार में प्री-ओपन सेशन से गिरावट के संकेत मिल रहे थे. सुबह गिफ्टी सिटी में निफ्टी का वायदा लुढ़का हुआ था. वहीं सेशन शुरू होने से पहले बीएसई सेंसेक्स करीब 50 अंक के नुकसान में था. निफ्टी भी प्री-ओपन सेशन में करीब 15 अंक गिरा हुआ था.

शुक्रवार को आई थी गिरावट

इससे पहले शुक्रवार 13 अक्टूबर को सेंसेक्स 125.65 अंक यानी 0.19 फीसदी लुढ़ककर 66,282.74 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 42.95 अंक गिरकर 19,751.05 अंक पर बंद हुआ था. यह घरेलू बाजार की लगातार दूसरे दिन की गिरावट थी. सप्ताह के हिसाब से बाजार फायदे में रहा था. सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 550 अंक से ज्यादा और निफ्टी में 245 अंक यानी करीब 1.25 फीसदी की तेजी आई थी. घरेलू बाजार लगातार दूसरे सप्ताह ग्रीन जोन में बंद हुआ था.

वैश्विक बाजार पर प्रेशर बरकरार

वैश्विक बाजार में प्रेशर बना हुआ है. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नुकसान में रहे थे. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में भले ही 0.12 फीसदी की मामूली तेजी आई थी, लेकिन नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 1.23 फीसदी की और एसएंडपी 500 में 0.50 फीसदी की गिरावट आई थी. आज के कारोबार में एशियाई बाजार भी नुकसान में हैं. जापान का निक्की 1.64 फीसदी गिरा हुआ है. हांगकांग का हैंगसेंग करीब 0.50 फीसदी के नुकसान में है.

शुरूआती कारोबार में बड़े शेयर

शुरुआती सेशन में आज आईटी शेयर ग्रीन जोन में हैं. उम्मीद से खराब रिजल्ट के कारण पिछले सप्ताह के अंतिम दो दिनों में बाजार को गिराने में आईटी शेयरों का बड़ा योगदान रहा था. आज शुरुआती कारोबार मे सेंसेक्स पर एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा करीब डेढ़ फीसदी की तेजी दिख रही थी. इंफोसिस के शेयर भी ग्रीन जोन में ट्रेड कर रहे थे. दूसरी ओर नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक जैसे शेयर 1-1 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में थे.

ये भी पढ़ें: अडानी का नया बंदरगाह, केरल पोर्ट पर करेंगे 20 हजार करोड़ निवेश, पूरी रफ्तार से चल रहा है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget