एक्सप्लोरर

Share Market Update: ग्लोबल संकेतों से नहीं डरे भारतीय निवेशक, घरेलू बाजार गिरावट पर खुलकर वापस तेजी में लौटा

Share Market Open Today: इससे पहले पिछले सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार बड़े नुकसान में रहा था. आज भारत में बाजार खुलने से पहले एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही थी...

Share Market Opening 9 September: वैश्विक बाजारों से मिल रहे नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू बाजार ने भी आज सोमवार को सप्ताह की खराब शुरुआत की. बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स कारोबार खुलते ही 81 हजार अंक के स्तर से नीचे गिर गया. हालांकि कुछ ही देर में बाजार ने शानदार रिकवरी दिखाई और ग्रीन जोन में पहुंच गया. सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स करीब 200 अंक के नुकसान में खुला और 81 हजार अंक के स्तर से नीचे गिर गया. निफ्टी की शुरुआत करीब 50 अंक के घाटे में हुई. करीब आधे घंटे तक सीमित नुकसान में कारोबार करने के बाद बाजार ने वापसी की. सुबह 9:55 बजे सेंसेक्स करीब 30 अंक के फायदे में 81,200 अंक से ऊपर निकल गया था. वहीं निफ्टी करीब 20 अंक के फायदे में 25,300 अंक को पार कर गया था.

प्री-ओपन सेशन में लुढ़का था बाजार

प्री-ओपन सेशन में बाजार नुकसान के संकेत दे रहा था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा लुढ़ककर 81 हजार अंक के नीचे आया हुआ था, जबकि निफ्टी लगभग 30 अंक फिसलकर 24,825 अंक से नीचे आ चुका था. बाजार खुलने से पहले सुबह गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा लगभग 86 अंक गिरकर 24,840 अंक के पास ट्रेड कर रहा था. वोलेटिलिटी के बारे में बताने वाला निफ्टी विक्स इंडेक्स 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ था.

शुक्रवार को भी आई थी बड़ी गिरावट

इससे पहले पिछले सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 1,017.23 अंक (1.24 फीसदी) की बड़ी गिरावट के साथ 81,183.93 अंक पर और निफ्टी50 292.95 अंक (1.17 फीसदी) का नुकसान उठाकर 24,852.15 अंक पर रहा था. पूरे सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 1,181.84 अंक (1.43 फीसदी) की और निफ्टी में 383.75 अंक (1.52 फीसदी) की गिरावट आई थी.

एशियाई बाजारों का आज हुआ बुरा हाल

शुक्रवार को अमेरिकी में रोजगार समेत अन्य आर्थिक आंकड़ों के सामने आने के बाद वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1 फीसदी से ज्यादा, एसएंडपी 500 में करीब 1.75 फीसदी और नास्डैक में ढाई फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी. उसके बाद आज एशियाई बाजारों में भारी नुकसान दिख रहा है. जापान का निक्की इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में है. टॉपिक्स इंडेक्स 2.67 फीसदी के नुकसान में है. कोरिया का कोस्पी लगभग फ्लैट है, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.58 फीसदी की और हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.15 फीसदी की गिरावट दिख रही है.

सेंसेक्स के शेयरों का ताजा अपडेट

सुबह 9.40 बजे बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है, जबकि 14 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. इसमें सबसे ज्यादा चढ़ने वाला शेयर एशियन पेंट्स है. उसके बाद आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड, एचयूएल, बजाज फिनसर्व, आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े हैं. गिरने वाले शेयरों की बात की जाए तो एनटीपीसी, अडानी, पावरग्रिड. टाटा स्टील, एमएंडएम, टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है.

निफ्टी के शेयरों में बराबर का मामला

बाजार खुलने के ठीक आधे घंटे बाद निफ्टी में बराबर-बराबर का हिसाब देखा जा रहा है और इसमें 24 शेयरों में तेजी है तो 26 शेयरों में गिरावट है. टॉप गेनर्स में एसबीआई लाइफ 1.01 फीसदी ऊपर है और इसके बाद ब्रिटानिया, टाटा कंज्यूमर्स, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी लाइफ के शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार देखा जा रहा है. गिरने वाले शेयरों में ओएनजीसी, अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, हिंडाल्को, टाटा स्टील के शेयरों में 3.08-1.34 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में त्राहिमाम! बिखर गया जापान का बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget