एक्सप्लोरर

Share Market Crash: शेयर बाजार में त्राहिमाम! बिखर गया जापान का बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट की आशंका

Share Market Open Today: घरेलू शेयर बाजार के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद खराब साबित हो सकती है. वैश्विक बाजारों के ट्रेंड बड़ी गिरावट का इशारा कर रहे हैं...

Share Market Crash Today: आज सप्ताह के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा सकती है. वैश्विक बाजारों के हालात बता रहे हैं कि सोमवार को सुबह 9:15 बजे खुलते ही दोनों प्रमुख घरेलू शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी बड़ा गोता लगा सकते हैं.

दरअसल सप्ताह के पहले दिन के कारोबार में एशियाई बाजार में भारी गिरावट दिख रही है. खास तौर पर जापान के बाजार औंधे मुंह गिरे हुए हैं. भारतीय समय के अनुसार, सुबह के 7:20 बजे जापान का मुख्य सूचकांक निक्की 3 फीसदी से ज्यादा नुकसान में कारोबार कर रहा था. अन्य इंडेक्स भी बड़ी गिरावट का शिकार हो चुके हैं.

7 फीसदी से ज्यादा चढ़ा इंडिया विक्स

घरेलू मोर्चे पर भी संकेत ठीक नहीं लग रहे हैं. बाजार खुलने से पहले सुबह 7:20 बजे गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा बिखरा हुआ था. निफ्टी का फ्यूचर लगभग 86 अंक के डिस्काउंट के साथ 24,840 अंक के पास आया हुआ था. वोलेटिलिटी के बारे में बताने वाला निफ्टी विक्स इंडेक्स 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ है, जो ठीक संकेत नहीं है.

3 फीसदी लुढ़के जापान के बाजार

जापान का निक्की इंडेक्स करीब 1,100 अंक (3 फीसदी से ज्यादा) के नुकसान में 35,300 अंक से नीचे लुढ़का हुआ है. टॉपिक्स इंडेक्स 2.67 फीसदी के नुकसान में है. कोरिया का कोस्पी लगभग फ्लैट है, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.58 फीसदी की और हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.15 फीसदी की गिरावट दिख रही है.

अमेरिकी बाजार में भी आई गिरावट

एशियाई बाजारों में गिरावट से पहले शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नुकसान में बंद हुए थे. शुक्रवार को अमेरिकी में रोजगार समेत अन्य आर्थिक आंकड़ों के सामने आने के बाद इस बात की आशंका बढ़ गई है कि सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती की शुरुआत करने के लिए और इंतजार कर सकता है. इससे निवेशकों को निराशा हुई. उसके बाद वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1 फीसदी से ज्यादा, एसएंडपी 500 में करीब 1.75 फीसदी और नास्डैक में ढाई फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी.

शुक्रवार को इतने नुकसान में रहा बाजार

ये संकेत बताते हैं कि भारतीय बाजार की शुरुआत आज खराब हो सकती है. इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 1,017.23 अंक (1.24 फीसदी) की बड़ी गिरावट के साथ 81,183.93 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी50 इंडेक्स 292.95 अंक (1.17 फीसदी) का नुकसान उठाकर 24,852.15 अंक पर रहा था. पूरे सप्ताह के हिसाब से सेंसेक्स में 1,181.84 अंक यानी 1.43 फीसदी की और निफ्टी में 383.75 अंक यानी 1.52 फीसदी की गिरावट आई थी.

ये भी पढ़ें: विदेशी संकेतों ने लगाई रिकॉर्ड रैली पर लगाम, इस सप्ताह महंगाई के आंकड़ों पर रहेंगी निगाहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
India China Import: चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
Explained: 30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और 2.5% तक बढ़ी महंगाई! अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और महंगाई 2.5% बढ़ी! US-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget