एक्सप्लोरर

Share Market Opening 26 June: मुनाफावसूली के खतरे के बाद भी अच्छी शुरुआत, हल्की तेजी में खुले सेंसेक्स-निफ्टी

Share Market Open Today: घरेलू शेयर बाजार ने एक दिन पहले मंगलवार को नया इतिहास बना दिया. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों अपना नया सर्वकालिक उच्च स्तर छूने में कामयाब रहे...

Share Market Opening 26 June: घरेलू शेयर बाजार पर आज शुरुआती कारोबार में मुनाफावसूली होने की आशंका हावी होती दिख रही है. हालांकि बाजार ने आज भी कारोबार की शुरुआत ग्रीन जोन में की है, लेकिन बढ़त सीमित दायरे में दिख रही है.

बीएसई सेंसेक्स ने आज कारोबार की शुरुआत 35 अंक की गिरावट के साथ की. निफ्टी भी 22 अंक से ज्यादा गिरावट में खुला. हालांकि चंद मिनटों में बाजार वापस हरे निशान में पहुंच गया. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स करीब 100 अंक के फायदे में 78,150 अंक के पार था. हालांकि निफ्टी 23,720 अंक के पास लगभग स्थिर था.

रिकवरी जारी रहने के संकेत

प्री-ओपन सेशन में बाजार पर आज दबाव रहने के संकेत मिल रहे थे. बाजार खुलने से पहले प्री-ओपन सेशन में बीएसई सेंसेक्स 40 अंक के फायदे में दिख रहा था, जबकि निफ्टी लगभग फ्लैट था. वहीं दूसरी ओर गिफ्ट निफ्टी लगभग 30 अंक के नुकसान के साथ 23,700 अंक के पास आया हुआ था.

एक दिन पहले बनाया ये रिकॉर्ड

इससे पहले मंगलवार को बाजार नए रिकॉर्ड उच्च स्तर तक गया था. मंगलवार का कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 712.45 अंक (0.92 फीसदी) की शानदार छलांग लगाकर 78,053.52 अंक पर बंद हुआ था. यह पहली बार हुआ है, जब सेंसेक्स 78 हजार अंक के पार बंद हुआ है. उससे पहले कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 78,164.71 अंक का नया ऑल टाइम हाई भी बनाया था.

वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स मंगलवार को 183.45 अंक (0.78 फीसदी) मजबूत होकर 23,721.30 अंक पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान निफ्टी50 इंडेक्स 23,754.15 अंक तक पहुंचा था, जो अब उसका नया सर्वकालिक उच्च स्तर है.

विदेशी बाजारों में मिला-जुला रुख

आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख दिख रहा है. जापान का निक्की 0.26 फीसदी के फायदे में है, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.38 फीसदी गिरा हुआ है. टॉपिक्स इंडेक्स भी 0.17 फीसदी डाउन चल रहा है. वहीं कोस्डैक 0.38 फीसदी मजबूत है. हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में शुरुआत के संकेत दे रहा है. इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजार मिश्रित रहे थे. नास्डैक में जहां 1.26 फीसदी की तेजी आई थी, वहीं डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.76 फीसदी के नुकसान में रहा था. एसएंडपी500 इंडेक्स में 0.39 फीसदी की तेजी आई थी.

शुरुआती कारोबार में बड़े शेयरों का हाल

आज शुरुआती सेशन में बड़े शेयरों में लगभग आधे शेयर फायदे में हैं और आधे नुकसान में. सुबह अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा करीब डेढ़ फीसदी के फायदे में रहा. आईसीआईसीआई बैंक का शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा मजबूतथा. दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा 1 फीसदी गिरा हुआ था. आज शुरुआत कारोबार में इंफोसिस, टीसीएस जैसे आईटी शेयरों पर दबाव दिख रहा था.

ये भी पढ़ें: अडानी समूह को यकीन, गठबंधन सरकार में भी नहीं पड़ेगा निजीकरण पर कोई असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget