एक्सप्लोरर

Mahadev App Scam: महादेव ऐप स्कैम के पैसे से इन शेयरों में आई हैरान करने वाली तेजी

Small Cap Stocks: इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि पिछले कुछ महीनों के दौरान स्मॉल कैप और मिड कैप के शेयरों में आई रैली के लिए महादेव ऐप स्कैम का पैसा जिम्मेदार है...

घरेलू शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन ठीक नहीं रहा था. एक दिन पहले के कारोबार में बाजार में चौतरफा बिकवाली का मंजर देखने को मिला था. खासकर स्मॉल कैप और मिड कैप सेगमेंट में तो हाल ज्यादा ही बुरा रहा. यह एक तरह से करीब साल भर से चली आ रही शानदार रैली पर लगाम की तरह है. अब इससे जुड़ी एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है.

इस स्कैम के पैसे से आई रैली

ईटी की एक रिपोर्ट बताती है कि करीब 5000 करोड़ रुपये के महादेव ऐप स्कैम का पैसा शेयरों में भी लगा हुआ था. खासकर स्मॉल कैप शेयरों में स्कैम के पैसे निवेश किए गए थे. रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों में पिछले एक साल के दौरान जो अविश्वसनीय रैली आई है, उसके पीछे महादेव ऐप स्कैम का पैसा भी जिम्मेदार हो सकता है.

जब्त किए गए हजारों करोड़ के शेयर

कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाइयों से भी इसके संकेत मिलते हैं. महादेव ऐप स्कैम के मामले की अभी ईडी के द्वारा जांच चल रही है. ईडी ने जांच के सिलसिले में कुछ दिनों पहले हजारों करोड़ रुपये के शेयरों को जब्त किया है. ये शेयर 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा के हैं और दुबई बेस्ड एक हवाला ऑपरेटर से जुड़े डीमैट अकाउंट में रखे हुए हैं. संबंधित हवाला ऑपरेटर का नाम महादेव ऐप स्कैम में सामने आया है. उसकी पहचान कोलकाता के हरि शंकर टिबरवाल के रूप में की गई है.

हवाला ऑपरेटर ने लगाया ठिकाने

ईडी का मानना है कि टिबरवाल ने दुबई स्थित कंपनी के जरिए भारतीय शेयर बाजार में महादेव ऐप स्कैम के पैसे को निवेश किया. स्कैम के पैसे को बाजार में फॉरेन पोर्टफोलिया इन्वेस्टमेंट के रूट से लगाया गया. ईडी के अनुसार, टिबरवाल स्काई एक्सचेंज नाम के इलीगल बेटिंग ऐप को चलाने में महादेव ऐप के प्रमोटर्स का पार्टनर था. हवाला ऑपरेटर का काम करने वाला टिबरवाल स्कैम के पैसे को शेयरों में ठिकाने लगाने में भी लगा हुआ था. ईटी की रिपोर्ट में कहा गया है- ईडी का मानना है कि स्कैम का ज्यादातर पैसा स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों में लगा.

इस तरह बिखर गया शेयर बाजार

स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों में पिछले कुछ समय से हैरान करने वाली रैली देखी जा रही थी. इस रैली के दम पर शेयर बाजार के मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स ने मुख्य सूचकांकों को बड़े मार्जिन से मात दी थी. इसे लेकर बाजार के कई एनालिस्ट हैरानी जता रहे थे. यहां तक कि खुद बाजार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने इन शेयरों में बबल की बात की और मैनिपुलेशन की आशंका जाहिर की. उसके बाद कल बाजार में स्मॉल कैप इंडेक्स 5 फीसदी से ज्यादा टूट गया. वहीं मिड कैप इंडेक्स में 4 फीसदी की और एसएमई इंडेक्स में 6 फीसदी की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी का नया सौदा, इस कंपनी में खरीदेंगे पैरामाउंट की हिस्सेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खारी बावली से सदर बाजार तक सप्लाई ठप, बादाम-पिस्ता से लेकर खजूर तक महंगे
दिल्ली में ड्राई फ्रूट्स के दामों में 50% तक उछाल: वेस्ट एशिया युद्ध का सीधा असर, ईद से पहले बाजार में हाहाकार
निवेशकों के लिए खुशखबरी! इस कंपनी ने दिया डिविडेंड का तोहफा, चेक करें कहीं आपने भी तो नहीं लगाया दांव
निवेशकों के लिए खुशखबरी! इस कंपनी ने दिया डिविडेंड का तोहफा, चेक करें कहीं आपने भी तो नहीं लगाया दांव
दिल्ली-NCR, मुंबई-बेंगलुरु ही नहीं, छोटे शहरों में भी इंस्टेंट फूड की बिक्री तेज
LPG संकट का सीधा असर: Amazon पर रेडी-टू-ईट और पैकेज्ड फूड की मांग में 15% उछाल, किचन से शॉपिंग पैटर्न तक बड़ा बदलाव
रॉकेट बनने को तैयार यह डिफेंस शेयर! गोल्डमैन सैक्स ने दी BUY रेटिंग, जानें कितना भाग सकता है यह स्टॉक..
रॉकेट बनने को तैयार यह डिफेंस शेयर! गोल्डमैन सैक्स ने दी BUY रेटिंग, जानें कितना भाग सकता है यह स्टॉक...

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget