एक्सप्लोरर

Share Market News: जबरदस्त गिरावट से हाहाकार, सेंसेक्स 1355 अंक टूटा, Nifty ने 330 पॉइंट्स का गोता लगाया

Share Market News: आज शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला. 400 अंकों के नुकासन के साथ बाजार खुला और तब से अभी तक लगातार गिरावट जारी है.

मुंबई: बाजार में आज गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है. शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी लगातार नीचे गिर रहा है. समाचार लिखे जाने तक सेंसेक्स 1355 अंकों का गोता लगाते हुए 48,714.04 पर पहुंच गया है. जबकि निफ्टी 330 प्वाइंट गिरकर 14,540 अंक पर पहुंच गई. आज सुबह 400 अंकों के नुकसान के साथ बाजार खुला और तब से लगातार गिरावट का दौर बरकरार है. हालांकि वैश्विक बाजारों का रुख सकारात्मक था. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 434.90 अंक या 0.87 प्रतिशत के नुकसान से 49,594.93 अंक पर आ गया. वहीं निफ्टी 109.35 अंक या 0.74 प्रतिशत के नुकसान के साथ 14,758 अंक पर कारोबार कर रहा था.

इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक गिरा

सेंसेक्स की कंपनियो में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक तीन प्रतिशत के नुकसान में था. बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एसबीआई, बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नुकसान में थे. वहीं दूसरी ओर इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और भारती एयरटेल के शेयर लाभ में थे.

गुरुवार को रही थी बढ़त

पिछले कारोबारी सत्र में गुरुवार को सेंसेक्स 520.68 अंक या 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,029.83 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी 176.65 अंक या 1.2 प्रतिशत के लाभ के साथ 14,867.35 अंक रहा था. बता दें कि शुक्रवार को बाजार गुड फ्राइडे की वजह से बंद था इस कारण सभी तरह के कारोबार बंद थे.

FD से मिलने वाला रियल रिटर्न रह सकता है कम, बैंक डिपॉजिट पर निर्भर रहने वालों को उठाना पड़ेगा नुकसान- रिपोर्ट

चक्रवृद्धि ब्याज पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सरकारी बैंकों को लगेगी 2000 करोड़ रुपये की 'चोट' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है
ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है
5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन
5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन
Restaurant Hygiene: रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर खुलासा, देश की सिर्फ 32% खानपान वाली जगह ही हाइजीनिक- सर्वे
रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर खुलासा, देश की सिर्फ 32% खानपान वाली जगह ही हाइजीनिक- सर्वे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget