एक्सप्लोरर

Multibagger Return: एक साल में Share Market में इस लार्ज कैप कंपनी ने दिया दोगुना रिटर्न, आगे की रखी ये रणनीति

SRF Limited का सितंबर 2021 की तिमाही में नेट प्रॉफिट 21 फीसदी बढ़कर 382.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. एक साल पहले यानी सितंबर 2020 में कंपनी का प्रॉफिट 315 करोड़ रुपये था.

Share Market Multibagger Return: पिछले साल भर में भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौर चल रहा है. इसमें कई शेयर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. खास तौर पर पेनी शेयरों से लेकर दिग्गज शेयरों तक सब कमाल करते दिख रहे हैं. ऐसा ही एक लार्जकैप शेयर है SRF Limited जिसने एक साल में निवेशकों का धन दोगुना से भी ज्यादा कर दिया है.

18 नवंबर 2021 की बात की जाए तो BSE पर कारोबार के दौरान यह शेयर 4 फीसदी की तेजी के साथ 2244.15 रुपये पर पहुंच गया. कारोबार के अंत में यह 1.32 फीसदी  की तेजी के साथ 2187.50 रुपये पर बंद हुआ. इसके ठीक एक साल पहले यानि 18 नवंबर 2020 को यह शेयर सिर्फ 1005 रुपये कीमत पर था.

1 साल में बंपर उछाल

पिछले एक साल में यह लार्ज कैप शेयर करीब 123 फीसदी बढ़ चुका है और इस साल की शुरुआत यानी जनवरी से अब तक यह 96 फीसदी के करीब बढ़ चुका है. इस तरह से इस शेयर ने निवेशकों का पैसा साल भर में दोगुना से भी ज्यादा कर दिया है. कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 64,000 करोड़ रुपये हो चुका है.

कंपनी का कारोबार

सितंबर 2021 की तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 21 फीसदी बढ़कर 382.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. एक साल पहले यानी सितंबर 2020 में कंपनी का प्रॉफिट 315 करोड़ रुपये था. सितंबर 2021 की तिमाही में कंपनी की बिक्री 35 फीसदी बढ़कर 2,838.97 करोड़ रुपये तक जा पहुंची. यह कंपनी ऑटोमोटिव, केमिकल, फार्मास्यूटिकल्स, फूड ऐंड एग्रो, एयर कंडिशनिंग जैसे कई कारोबार में है. जिस तरह से इस कंपनी का कारोबार डाइवर्सीफाइड है उसी हिसाब से आने वाले दिनों में उसमें बढ़त भी दिखने की संभावना है.

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष भरत राम का कहना है कि कंपनी के लिए यह एक और अच्छी तिमाही है. कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कारकों की वजह से हमने प्रमुख कच्चे माल और लॉजिस्ट‍िक कॉस्ट में बढ़त हुई है. कोविड और आपूर्ति व्यवधान संबंधी कई चुनौतियां आई हैं, इन सबके बावजूद हम अच्छे नतीजे देने में कामयाब हुए हैं.

ब्रोकेरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज का मानना है कि कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजे को बहुत उत्साहजनक नहीं हैं, लेकिन उसका अनुमान है इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन और बेहतर होगा. इसकी वजह यह है कि उसके केमिकल कारोबार में मार्जिन और बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें

EPFO Nominee Change: नॉमिनी बदलना चाहते हैं तो ये काम है बड़ा आसान, ऐसे ऑनलाइन फाइल करें नया नॉमिनेशन

GST GoM Meet: जीएसटी की दरों में दिख सकता है बड़ा बदलाव, मंत्रियों का समूह कर रहा है बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget